जयपुर। पथ नंबर 6 विजय बाड़ी स्थित गांधी बाल निकेतन सी. से. स्कूल और जीबीएन पब्लिक सी . से.स्कूल के विद्यार्थियों और अध्यापकों ने 20 अगस्त को स्कूल के प्रबंधक निदेशक बद्रीनारायण कुमावत के निर्देशन में विद्याधर नगर स्थित वन क्षेत्र में वृक्षारोपण किया।
स्कूल के चेयरमैन और निदेशक मुकेश कुमावत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के अभियान एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत अरावली वन क्षेत्र में 51 वृक्ष स्कूल की ओर से लगाए गए। उन्होंने बताया कि स्कूल के विद्यार्थियों ने सभी वृक्षों की देखभाल का जिम्मा भी लिया है।

स्कूल निदेशक राजेंद्र कुमावत ने बताया कि पौधे लगाकर धरती को हरा भरा बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि स्कूल के बड़े बच्चों के साथ छोटे बच्चों ने भी बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। उन्होंने कहा कि पेड़ पौधे ऑक्सीजन के साथ फल,लकड़ी व इंसान की अन्य जरूरतों की भी पूर्ति भी करता है।इस लिए हमें ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने चाहिए।
