जयपुर। पारस देवी प्रोडक्शन और सन्मति प्रोडक्शन की ओर से 20 अप्रैल को होटल आंगन में राजस्थानी फिल्म “पॉइंट जीरो”और मर्दानी फिल्म का पोस्टर विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया। फिल्म पॉइंट जीरो की शूटिंग पूर्ण हो चुकी है।

यह फिल्म देशभक्ति पर आधारित है। फिल्म के लेखक निर्देशक शीतीज़ कुमार है और फिल्म मर्दानी के डायरेक्टर लखविंदर सिंह है। लखविंदर सिंह ने बताया कि दोनों फिल्मों की प्रोड्यूसर ममता जैन है। फिल्म में मुख्य भूमिका में इशिता जैन है। लखविंदर सिंह और शीतीश कुमार ने फिल्म से जुड़ी बातें मीडिया से शेयर की।

पोस्टर विमोचन के अवसर पर राजस्थानी फिल्मों के प्रोड्यूसर एन के मित्तल, जितेंद्र पारीक, मनोहर कोगटा,राजकुमार आसवानी,कैलाश माली सहित फिल्म से जुड़े लोग मौजूद रहे। दोनों फिल्में 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
