जयपुर। 27 जुलाई को जयपुर में नेशनल लेवल ब्यूटी पेजेंट के ऑडिशन होंगे। ब्यूटी पेजेंट की आयोजक दीपिका ने बताया कि देशभर से बेस्ट मॉडल्स का ऑडिशन लिया जायेगा। नेशनल लेवल ब्यूटी पेजैंट कार्यक्रम में देशभर की सुंदरियां शिरकत करेंगी। 27 जुलाई को जयपुर के अजमेर रोड़ स्थित टीएमसी क्लब में ऑडिशन लिए जायेंगे।
इवेंट आयोजक नवीन कुमावत ने बताया कि ऑडिशन में ब्यूटी विद ब्रेन की काबिलियत रखने वाली मॉडल्स को अगले राउंड के लिये सेलेक्ट किया जायेगा। इस दौरान जयपुर के फैशन जगत से जुड़ी नामचीन शख़्सियतें शिरकत करेंगी। आयोजन के माध्यम से जयपुर की सुंदरियों को देश विदेश में फैशन की दुनिया में नाम कमाने का मौका मिल सकेगा। कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर जयपुर के नामी लोग हिस्सा लेंगे।
27 जुलाई को जयपुर में होंगें नेशनल लेवल ब्यूटी पेजेंट के ऑडिशन
