जयपुर। ग्रैंड सीकर रोड सनसिटी स्थित मैक्स हाइट्स में अग्रवाल समाज सेवा समिति की ओर से सूर्यवंशी भगवान अग्रसेन के जन्मोत्सव के तहत 5 अक्टूबर को मैक्स हाइट्स फ़ेज 2 स्थित श्री राम मंदिर में अग्र बंधुओ ने भगवान अग्रसेन की पूजा अर्चना करके शोभायात्रा को रवाना किया। शोभा यात्रा से पूर्व कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का संस्था पदाधिकारियों की ओर से साफा,दुप्पटा पहनाकर और भगवान अग्रसेन की प्रतिमा का मोमेंटो भेट कर सम्मानित किया।

अग्रवाल सेवा समिति के संस्थापक सतीश अग्रवाल, सुनील गोयल ने बताया कि शोभा यात्रा में हाथी,घोड़ा,ऊंट पालकी के साथ बैंड बाजो की मधुर धुनों के साथअग्रसेन महाराज के ध्वज की पूजा करके के शोभा यात्रा को 5 अक्टूबर को सांय 7 बजे मैक्स हाइट्स फेज़ टू स्थित श्री राम मंदिर से शोभा यात्रा को शुरू किया। शोभायात्रा में भगवान अग्रसेन के जयकारों से सन सिटी क्षेत्र गुंजायमान हो गया।
शोभा यात्रा सनसिटी प्रथम सर्किल पर भगवान अग्रसेन की अग्रबंधुओ द्वारा पूजा अर्चना के साथ महा आरती की गई। उसके उपरांत शोभा यात्रा मैक्स हाइट्स स्थित अग्रसेन सर्किल की परिक्रमा करते हुए श्री राम मंदिर में शोभायात्रा का समापन हुआ। संस्था अध्यक्ष संजय संथालिया, महासचिव सुभाष मोदी ने बताया ये संस्था द्वारा तीसरा अग्रसेन जन्मोत्सव मनाया गया है। संस्था कोषाध्यक्ष प्रकाश कानोडिया ने बताया कि शोभायात्रा के उपरांत सभी अग्र बंधुओ ने प्रसादी ग्रहण की। अग्रसेन जन्मोत्सव के अवसर पर मैक्स हाइट्स ग्रुप के डीएमसी जाकिर भाटी सहित आए हुए अतिथियों ने संस्था पदाधिकारियों व अग्रबंधुओ को भगवान अग्रसेन के जन्मोत्सव की बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं दी।
