जयपुर। महिला सशक्तिकरण और सोशल मीडिया के क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “Influencer & Business Super Excellence Award” समारोह का भव्य आयोजन भारत के पावरफुल नारी ग्रुप और काली सुपारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महल रजवाड़ा रिसोर्ट में किया गया, जहां बड़ी संख्या में महिला इन्फ्लुएंसर, महिला उद्यमियों के साथ-साथ पुरुष बिजनेसमैन और बिजनेस प्रोफेशनल्स भी उपस्थित रहे।
इस भव्य समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए महिला इन्फ्लुएंसर, उद्यमियों और बिजनेस प्रोफेशनल्स सहित कुल 101 प्रतिभाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कुल 101 कैटेगरी में अवॉर्ड प्रदान किए गए, जिनमें 50 इन्फ्लुएंसर कैटेगरी और 50 बिजनेस कैटेगरी शामिल थीं। इन कैटेगरी में सोशल मीडिया क्रिएटर, महिला उद्यमी, बिजनेस लीडर और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बिजनेसमैन को भी सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उन महिलाओं को आगे लाना था जो सोशल मीडिया, कॉन्टेंट क्रिएशन, डिजिटल प्लेटफॉर्म और बिजनेस के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं। साथ ही यह भी संदेश दिया गया कि समाज में महिलाएं और पुरुष दोनों मिलकर एक-दूसरे का सहयोग करते हुए विकास और सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ें।
कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर भारत के पावरफुल नारी ग्रुप की चीफ पैट्रन पूनम खंगारोत, ब्रांड एंबेसडर रेनू जिंदल, ब्रांड आइकन डॉ. लवीना जसवानी, प्रेसिडेंट प्रियल टाक, वाइस प्रेसिडेंट श्वेता जैन, जनरल सेक्रेटरी नीतू जैन और सेक्रेटरी पूजा शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक काली सुपारी की ओर से मिस्टर बबलू जी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस समारोह की मुख्य अतिथि पद्मश्री सम्मानित डॉ. माया टंडन रहीं, जबकि काली सुपारी के ओनर डॉ. अभिषेक अग्रवाल भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान काली सुपारी टीम की ओर से जयपुर क्षेत्र से जुड़े डिस्ट्रीब्यूटर सुरेश गोयल ओर डीलर्स का भी विशेष रूप से सम्मान किया गया। काली सुपारी टीम ने अपने व्यापारिक सहयोगियों को सम्मानित करते हुए उनके योगदान की सराहना की और कहा कि कंपनी की सफलता में डीलर और डिस्ट्रीब्यूटर का महत्वपूर्ण योगदान होता है।
कार्यक्रम के डायरेक्टर और भारत के पावरफुल नारी ग्रुप के फाउंडर केके सालवी ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को एक ऐसा मंच देना है जहां वे अपनी प्रतिभा और कार्यों को समाज के सामने प्रस्तुत कर सकें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाएं अपनी प्रतिभा और क्रिएटिविटी को दुनिया के सामने रख रही हैं और इस तरह के मंच उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से यह प्रयास किया जा रहा है कि जो महिलाएं कॉन्टेंट क्रिएशन और सोशल मीडिया में अच्छा कार्य कर रही हैं, वे अन्य महिलाओं को भी प्रेरित करें और उन्हें आगे बढ़ने में सहयोग दें, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं डिजिटल प्लेटफॉर्म और उद्यमिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बना सकें।
वहीं प्रेसिडेंट प्रियल टाक ने बताया कि भारत के पावरफुल नारी ग्रुप द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन लगातार किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक प्रतिभाओं को मंच मिल सके और महिला सशक्तिकरण की दिशा में और मजबूत कदम उठाए जा सकें।
कार्यक्रम के दौरान महल रजवाड़ा रिसोर्ट का वातावरण उत्साह और ऊर्जा से भर गया। सभी अतिथियों और प्रतिभागियों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में प्रतिभाओं को सम्मान देने और महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
