जयपुर। मुरलीपुरा स्थित लाल डब्बा चौराहा पर 28 जून को ‘श्रीनाथ मोबाइल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स’ के नए स्टोर का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि स्वामी बालमुकुंद आचार्य (विधायक – हवामहल) रहे। जिन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ रिबन काटकर स्टोर का शुभारंभ किया।

यह नया स्टोर मुरलीपुरा और आसपास के क्षेत्रवासियों के लिए आधुनिक तकनीक से लैस इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और मोबाइल ब्रांड्स का एक भरोसेमंद केंद्र बनने जा रहा है। स्टोर पर सभी प्रमुख ब्रांड्स के मोबाइल फोन, एसी, एलईडी टीवी, रेफ्रिजरेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान आकर्षक डिस्काउंट एवं आसान फाइनेंस सुविधा के साथ उपलब्ध हैं।

स्टोर के मालिक राकेश कुमार योगी एवं स्टोर मैनेजर साजन योगी ने समस्त मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर संपादक नवल किशोर शर्मा,पार्षद कमलेश यादव,ईश्वर योगी, अनुज योगेश्वर, एसएचओ राजेंद्र कुमार, डॉ. हंसराज शर्मा, नरेश योगी,राम किशोर योगी,हरिप्रसाद शर्मा, रविकांत शर्मा सहित अनेक विशिष्ट अतिथि एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

श्रीनाथ मोबाइल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स ने संकल्प लिया है कि ग्राहकों को सर्वोत्तम सेवाएं, उचित मूल्य और बेहतरीन कस्टमर सपोर्ट प्रदान किया जाएगा। स्टोर पर पहले हफ्ते के लिए विशेष उद्घाटन ऑफर्स भी रखे गए हैं।
