झुंझुनू। शेखावाटी की होली की मस्ती की छटा निराली ही होती है । इसको लेकर भाजपा नेता महेश बसावतिया ने बताया कि चंग व धमाल के साथ फागणिये की मस्ती में लोग सरोकार रहते हैं । परन्तु गौवंश की सेवा के साथ चंग व धमाल का मिश्रण हो और उसमें मातृ शक्ति का ही योगदान हो तो आयोजन अविस्मरणीय बन जाता है । समाजसेवी व शिक्षा विद डाक्टर भावना शर्मा के नेतृत्व में मातृशक्ति ने यह अनूठा आयोजन किया ।

झुंझुनू नंदी शाला में नंदियों को भोग लगाकर होली की मस्ती मे सरोकार हो गई । इस अवसर पर श्रीमती सपना राणासरिया, निर्मला ढ़डांरिया, प्रमोद टीबड़ा, शुशील शास्त्री, नीरजा मोदी, श्रीमती संतोष जालान श्री रानीसती दादी महिला मंडल की अध्यक्ष, सुनीता पंसारी मंत्री, मंजू झुंझुनूं वाला कोषाध्यक्ष व अनिता सैनी, गोपी सत्संग मंडल टीम सन्तोष बसावतिया झुंझुनू प्रतिभा शर्मा अलसीसर आदि की गरिमामय उपस्थिति रही ।
