जयपुर। 24 अक्टूबर को शास्त्री नगर स्थिति श्री ततकालेशवर महादेव मंदिर में अन्नकूट परसादी का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष रासबिहारी शर्मा ने बताया कि अन्नकूट महोत्सव में छप्पन भोग की झाँकी व भोग लगाया गया अन्नकूट महोत्सव में अतिथि के रूप में घाट के बालाजी मंदिर के महाराज सुरेश शर्मा पधारे।

अन्य अतिथियों में सिविल लाइंस से विधायक गोपाल शर्मा,वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी,जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा, पूर्व विधायक मोहन लाल गुप्ता पार्षद मनोज मुदगल, मनोज रावत समाजसेवी कमल काबरा, बजरंग जाखोटिया, मनोहर बडाया सहित कई गणमान्यजन मौजूद रहे। रास बिहारी शर्मा ने बताया कि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 1 अक्टूबर 2025 को कराई गई।

इस मंदिर के अंदर अन्य 11 मंदिरों की भी स्थापना की गई जिसमें गणेश जी का मंदिर राधा गोविंद का मंदिर, राम दरबार,बालाजी महाराज, सरस्वती माता, दुर्गा माता, अर्द्ध नागेश्वर, लक्ष्मीनारायण, द्वादश ज्योतिर्लिंग ओर भेरूजी महाराज जी की स्थापना कराई गई थी। उन्होंने बताया कि अन्नकूट प्रसादी में करीब हजार भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की।

इस अवसर पर अध्यक्ष रास बिहारी शर्मा, महामंत्री जितेन्द्र पटेल, कोषाध्यक्ष विनीत शर्मा, महिला मंडल अध्यक्ष अमिता शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल पारीक, सत्य नारायण, राजकुमार शर्मा, कुंजबिहारी शर्मा, मुकेश बंसल, रजनीश शर्मा राधेश्याम बढ़ाया, अतुल, सुनीत बंसल, शेखर कुमार सहित सैकड़ो भक्तगण उपस्थित रहे।
