जयपुर (सोशल रिपोर्टर)। शिल्पी फाउंडेशन की ओर से मदर्स डे के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम “साँसों की सरगम है माँ का आयोजन द ग्रैंड मैजेस्टिक होटल, बनीपार्क में रविवार 11 मई को किया जाएगा। इस आयोजन में बेटियां अपनी मां से जुड़े अनछुए पहलुओं को साझा करेंगी। साथ ही, रैंप वॉक और डांस परफॉर्मेंस के विविध रंगों से सजे इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं की भागीदारी रहेगी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जयपुर सांसद मंजू शर्मा होंगी, जिन्होंने कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन भी किया।

इस अवसर पर उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।विशेष अतिथि के रूप में भाजपा जयपुर शहर अध्यक्ष अमित गोयल, विधायक गोपाल शर्मा, संपादक नवल किशोर शर्मा, प्रमुख समाजसेवी सीताराम मीणा (गोकुलपुरा) और भाजपा यूथ आइकॉन राजस्थान राजीव शर्मा कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। इस आयोजन में 21 प्रेरणादायक महिलाओं को विशेष सम्मान से नवाजा जाएगा, जो जर्नलिज्म, समाज, शिक्षा, स्वास्थ्य और संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दे रही हैं।
फाउंडेशन की अध्यक्ष शिल्पी अग्रवाल ने बताया कि यह आयोजन मातृत्व और नारी शक्ति को समर्पित होगा। संरक्षक सुनीता अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर महिलाओं के लिए एक विशेष टॉक शो भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें वे अपनी मां के साथ जुड़ी जीवन यात्रा और अनुभव साझा करेंगी।
