जयपुर। भारत सरकार के उपक्रम भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम ने आज इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, राजस्थान इकाई के सहयोग से सीएसआर पहल के अंतर्गत लगभग 90 लाभार्थियों को 60 लाख की लागत से निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राई साइकिल का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अविनाश गहलोत, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री, राजस्थान सरकार ने शिरकत की जबकि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, राजस्थान की ओर से एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर तथा राज्य प्रमुख मनोज गुप्ता, रवि नय्यर, पूर्व विधायक, आदर्श नगर विधान सभा क्षेत्र उपस्थित रहे।
उक्त कार्यक्रम में सीआरसी जयपुर के निदेशक नीरज मधुकर ने सभी सम्मानित अतिथिगण तथा दिव्यांगजनों का आधिकारिक स्वागत किया I कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी अधिकारी कर्मचारीगण का विशेष सहयोग रहा I
