दस्तावेज प्राप्त करने हेतु दो दिवसीय शिविर
जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-07 के क्षेत्राधिकार मे स्थित 200 फीट सिरसी रोड बाईपास से खातीपुरा तिराहा तक व खातीपुरा तिराहे से क्वीन्स रोड, झाडखण्ड मोड तक सडक सीमा मे अवस्थित अतिक्रमण / पक्का निर्माण को हटाने के सबंध मे प्रक्रियाधीन कार्यवाही के दौरान प्रभावित संरचनाओं के सबंध मे सबंधित व्यक्तियों / संस्थाओं से दस्तावेज आदि प्राप्त करने हेतु दिनांक 11.04.2025 प्रातः 09.00 से 11.00 बजे तक कैम्प कार्यालय उपायुक्त पीआरएन उत्तर प्रथम, चित्रकूट में लगाया गया। 12.04.2025 को भी कैंप प्रातः 09.00 से 11.00 बजे तक कार्यालय उपायुक्त पीआरएन उत्तर प्रथम, चित्रकूट में लगाया जाएगा।
200 फीट सिरसी रोड बाईपास से खातीपुरा तिराहा तक व खातीपुरा तिराहे से क्वीन्स रोड, झाडखण्ड मोड तक सडक सीमा में अवस्थित अतिक्रमण
