जयपुर। महिला सशक्तिकरण और समाज सेवा की दिशा में कार्यरत बेटी फाउंडेशन क्लब द्वारा जयपुर के राज आँगन रिसॉर्ट में 22 फरवरी 2026 को पिंक रत्न सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।


समारोह की शुरुआत इवेंट के आयोजक राज शर्मा,राहुल शर्मा, स्पेशल गेस्ट संपादक नवल किशोर शर्मा ओर अन्य अतिथियों के द्वारा भगवान श्री गणेश के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया।


आयोजक राज शर्मा और राहुल शर्मा ने बताया कि समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज की उन सशक्त महिलाओं और बेटियों को मंच प्रदान करना था, जिन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा से विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई है।


इस अवसर पर शिक्षा, कला, खेल, व्यापार और अन्य विशिष्ट क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली 151 बेटियों और महिलाओं को अतिथियों द्वारा ‘पिंक रत्न’ से नवाजा गया। 31 भामाशाहों का भी इस अवसर पर विशेष सम्मान किया गया। सभी सम्मानित अतिथियों ने फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुकेश सैनी डायरेक्टर राज आगन रिसॉर्ट,प्रमोद गोयल सफारी होटल, प्रियंका शर्मा डायरेक्टर काव्या फैशन, संपादक नवल किशोर शर्मा, नरेंद्र सिंह राठौर डायरेक्टर गोकुल कृपा ग्रुप, राम निवास चौधरी डायरेक्टर बरोसिस टेक्नोलॉजी, सीनियर RAS पंकज ओझा, दिलीप चौधरी, फिल्म ऐक्टर राज जांगिड़,बिजनेसमैन विवेक गुप्ता, मानव अधिकार शिक्षा प्रकोष्ठ से बृजेश पाठक,ऐक्टर मोहित दुबे, अनिल चौधरी मंडल अध्यक्ष भांकरोटा, मनोज पांडे सद्भावना परिवार, डॉ गोविंद सिंह डायरेक्ट एसएमएस स्पोर्ट्स अकैडमी, अंकेश माथुर डायरेक्टर करण प्रोडक्शन, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूजा शर्मा ब्रांड आइकन बेटी फाउंडेशन, ममता जायसवाल महासचिव बेटी फाउंडेशन, गौरव जैन डायरेक्टर इक्का क्लब, ललित कुमावत डायरेक्टर खेती का हिसाब,

अन्य मेहमानों मैं सपना कावट मिसेज इंडिया इंटरनेशनल, प्रियंका मीणा ब्रांड फैस बेटी फाउंडेशन, प्रिया सेवरा मॉडलऑफ दि ईयर, डाक्टर रूही चरक मिसेज इंडिया , नेहा विजय, नेहा शर्मा ,ओजस्वी शंकर, पंखुड़ी तिवारी, सम ओबेरॉय, रवि नैनपुरिया, अभय नागि, एंकर अदिति त्यागी, वृंदा राठौर, डाक्टर सीमा शर्मा, शिव जोशी, अमन वर्मा, अंकित शर्मा, नंद किशोर भिड़ा, योगेश खंडेलवाल डॉ प्रीति चौधरी, पल्लवी कृष्णा मारु,पुनीत जांगिड़, अंकित शर्मा, मेहुल माथुर दीपक सोनी हनुमत सिंह कमल किशोर सालवी रोनित राज अंबिका माथुर पिया चंदेल नैना कुमारी सरिता शेरसिया अनीता शर्मा कन्नू मेहता शैलजा बंसल अनुज साहू शंकर लाल बजरोलिया सुशील शर्मा तमन्ना शेखावत रामरतन कुशवाहा रिया कुकरेजा सुमन बेडवाल खुशबू अग्रवाल, ज्योति शर्मा, दीपक सोनी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने शिरकत की।
