मुरलीपुरा जोन के हरमाड़ा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुआ वार्ड 1 से 7 एवं 12, 13, 14 का शिविर
कल आयोजित होगा साँगानेर जोन में वार्डवार शिविर
जयपुर। नगर निगम ग्रेटर द्वारा राज्य सरकार के निर्देशानुसार 17 सितम्बर 2025 से 17 अक्टूबर 2025 तक “शहरी सेवा शिविर 2025“ (मुख्य शिविर) का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को मुरलीपुरा जोन के हरमाड़ा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्ड 1 से 7 एवं 12, 13, 14 का शिविर आयोजित किया गया। वार्डवार शिविर में आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। शनिवार को साँगानेर ज़ोन के वार्ड 86 से 94 व 96 तक का शिविर घनश्याम बगरेट स्टेडियम, साँगानेर में आयोजित किया जाएगा।
नगर निगम ग्रेटर आयुक्त डॉ॰ गौरव सैनी ने बताया कि ‘‘शहरी सेवा शिविर-2025’’ (मुख्य शिविर) के तहत आमजन से प्राप्त विभिन्न समस्याओं का एक ही स्थान पर समाधान किया जायेगा। अभियान के तहत साफ-सफाई स्ट्रीट लाईट रिपेयर व नई लाईट लगाना, टूटे फेरोकवर व क्रॉस सही कराना, ब्लैक स्पॉट सही करवाना, पेच वर्क, सार्वजनिक पार्कों की साफ-सफाई, सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई व रिपेयर, सीवरेज कनेक्शन व रिपेयर, कार्यालय में पेन्डिंग पत्रावलियों का निस्तारण, विभिन्न प्रकार के पट्टे (स्टेट ग्राण्ट, कच्ची बस्ती 69ए, कृषि भूमि), भू-उपयोग परिवर्तन, खांचा भूमि, नामान्तरण, भवन निर्माण मंजूरी, ट्रेड लाईसेन्स, फायर एनओसी, स्ट्रीट वेण्डर रजिस्ट्रेशन, उप-विभाजन-एकीकरण, लीज़ मुक्ति प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री स्व-निधि योजना/प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना के तहत आवेदन, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन, एसबीएम 2.0 के अन्तर्गत घरेलू शौचालय निर्माण हेतु आवेदन से संबंधित आदि कार्य किये जायेंगे। अभियान के तहत नगर निगम ग्रेटर के स्तर पर अभियान की तैयारी, क्रियान्वयन मॉनिटरिंग एवं समीक्षा हेतु नोडल अधिकारी अतिरिक्त आयुक्त एवं सहायक नोडल अधिकारी उपायुक्त मुख्यालय मुकुट सिंह को नियुक्त किया गया है।
समस्याओं को चिह्नित करने एवं प्राप्त आवेदनों का निस्तारण करने के लिए वार्डवार प्रातः 09ः30 बजे से 06ः00 बजे तक शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
शिविरों में मिल रही आमजन को तत्काल राहत :-
मुरलीपुरा जोन में शिविर में आये हुये जन्म-मृत्यु व विवाह पंजीयन के 27 आवेदन प्राप्त हुये जिसमें से 27 आवेदनों के ही प्रमाण पत्र तत्काल जारी किए गए। मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना के 10 आवेदन प्राप्त हुये जिसमें 10 आवेदनों के ही तत्काल 10 आवेदन भरवाये गये। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के 50 आवेदन प्राप्त हुये जिसमें 50 आवेदनों को तत्काल भरवाया गया। नगरीय विकास कर के 8 प्रकरण प्राप्त हुये जिसमें 8 प्रकरणों में से 1 लाख 45 हजार रूपये जमा करवाये। जनआधार के 47 प्रकरणों का निस्तारण हुआ। सफाई संबंधी 10 शिकायते प्राप्त हुई जिसमें से 8 का निस्तारण किया गया।
शनिवार को यहाँ आयोजित होगा शिविर :
कल शनिवार को साँगानेर ज़ोन के वार्ड 86 से 94 व 96 तक का शिविर घनश्याम बगरेट स्टेडियम, साँगानेर में आयोजित किया जाएगा।
“शहरी सेवा शिविर 2025“ के तहत वार्डवार कैम्प से आमजन को मिल रही राहत
