483 मुर्गे, 6 बकरों एवं 560 किलो मीट को जब्त कर 2 लाख 76 हजार रूपये का किया कैरिंग चार्ज
जयपुर। नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर के निर्देश पर उपायुक्त पशु प्रबंधन मनोज कुमार वर्मा एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरेन्द्र चिराणा के नेतृत्व में दो टीमों का गठन कर विशेष अभियान चलाकर अवैध मीट की दुकानों, थड़ियों पर कार्यवाही की जा रही है। कार्यवाही में चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरेन्द्र चिराणा, अशोक मीणा सहित पशु प्रबंधन शाखा की टीम मौजूद रहे।

बुधवार से चल रहे इस अभियान के तहत अब तीन दिन में 2 लाख 76 हजार से अधिक कैरिंग चार्ज वसूल किया जा चुका है तथा 560 किलो से अधिक अवैध मीट मांस जब्त किया जा चुका है। 15 से अधिक दुकानों को सीज किया जा चुका है। इसके साथ ही 483 जिंदा मुर्गो एवं 6 बकरो को जब्त किया गया। शुक्रवार को ज्योति नगर, त्रिवेणी नगर पुलिया, अग्रवाल फार्म, करतारपुरा फाटक, नन्दपुरी बाइस गोदाम, गोपालपुरा बजरी मण्डी, दुर्गापुरा सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यवाही की गई। लगातार चल रही कार्यवाहियों से घबराकर मीट मांस की दुकान, थड़ियों के संचालक ताला लगाकर चले गये।
