जयपुर। नगर निगम ग्रेटर आयुक्त श्रीमती रूकमणि रियाड़ के निर्देशानुसार उपायुक्त सतर्कता अजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को सतर्कता शाखा की टीम द्वारा नगर निगम जयपुर ग्रेटर के क्षेत्राधिकार में मन्दिर मोड के पास विद्याधर नगर, सेक्टर-6 विद्याधर नगर पुलिस थाने के पीछे, कुम्हार होटल से गिरधारीपुरा तक, कालवाड़ रोड़ से करधनी पुलिस चौकी से पावर हाउस वार्ड नं. 44 तक आदि स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण को करने वालों के विरूद्ध 10 हजार 500 रूपये का कैरिंग चार्ज कर 03 केन्टर सामान जब्त किया गया।
उपायुक्त सतर्कता अजय कुमार ने बताया कि नगर निगम ग्रेटर क्षेत्राधिकार में मन्दिर मोड के पास विद्याधर नगर, सेक्टर-6 विद्याधर नगर पुलिस थाने के पीछे, कुम्हार होटल से गिरधारीपुरा तक, कालवाड़ रोड़ से करधनी पुलिस चौकी से पावर हाउस वार्ड नं. 44 तक आदि स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण हटवाया गया। उपरोक्त कार्यवाही के दौरान 03 केन्टर सामान जब्त कर गोदाम में भिजवाया गया व मौके पर अस्थाई अतिक्रमण करने वालों से मौके पर 10 हजार 500 रूपये का केरिंग चार्ज वसूल किया गया तथा दौरे के दौरान कार्यवाही सतर्कता टीम द्वारा मौके पर समझाईश करते हुए मौखिक पाबंद करवाया कि भविष्य में अस्थाई अतिक्रमण समय से हटा ले अन्यथा नगर निगम जयपुर ग्रेटर के क्षेत्राधिकार में अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध भारी चालान या प्रभावी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
नगर निगम ग्रेटर सतर्कता शाखा की टीम द्वारा 10 हजार 500 रूपये का किया कैरिंग चार्ज वसूल, 3 केन्टर सामान जब्त
