जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-10 में दिल्ली रोड़ पर नई माता मंदिर के सामने आमेर वार्ड नं. 4 व्यास की मोरी खेताका की ढ़ाणी से बिलुनिया की ढ़ाणी तक अतिक्रमणों को हटवाया गया।
मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन महेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि जोन-10 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित दिल्ली रोड़ पर नई माता मंदिर के सामने आमेर वार्ड नं. 4 व्यास की मोरी खेताका की ढ़ाणी से बिलुनिया की ढ़ाणी तक पाये गए अतिक्रमणों के सम्बंध में उपायुक्त जोन कार्यालय में अतिक्रमण प्रोफार्मा रिपोर्ट प्राप्त कर पूर्व के धारा 72 जेडीए एक्ट के तहत नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाये गये थे। प्रकरण में शेष रहे अतिक्रमणों टीनषैड, लेटबाथ, बाउण्ड्रीवाल, चबुतरे, पत्थर, मलबा इत्यादि को सक्षम स्तर से स्वीकृति प्राप्त कर आज दिनांकः 05.07.2024 को जोन-10 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से हटवाया गया। उक्त कार्यवाही उप नियंत्रक प्रवर्तन-तृतीय, प्रवर्तन अधिकारी जोन-10, 14 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।
जोन-10 में अवैध निर्माण हटाए
