जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा सामुहिक अभियान का आयोजन कर जयपुरिया अस्पताल से जय जवान मार्ग से एस.एल.मार्ग होते हुये दुर्गापुरा रेल्वे फ्लाई ओवर तक करीब 125 अतिक्रमण हटाए। साथ ही सामुहिक अभियान के तहत तीन दिन में करीब 575 अवैध अतिक्रमण हटाए जा चुके है।
जयपुर विकास आयुक्त मंजू राजपाल ने बताया कि जयपुर शहर के मुख्य रोड्स, सेक्टर रोड्स व अन्य रोड्स पर बाधित यातायात आवागमन को सुगम संचालन हेतु सड़कों पर अस्थायी रूप से किये जा रहे अवैध कब्जा-अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही प्रवर्तन प्रकोष्ठ द्वारा दिनांकः15.07.2024 से शुरू की गई। आज दिनांकः 18.07.2024 को जयपुरिया अस्पताल से जय जवान मार्ग से एस.एल. मार्ग होते हुये दुर्गापुरा रेल्वे फ्लाई ओवर तक रोड़ के दोनों तरफ करीब 03 कि.मी. तक के एरिया में करीब 125 अतिक्रमणों को हटवाया। लगातार कार्यवाही करते हुये कुल 575 अवैध कब्जों-अतिक्रमणों को हटवाया गया।
मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन महेन्द्र कुमार शर्मा के निर्देषन में उप नियंत्रक-द्वितीय, जोन-04, जोन-01, जोन-03 के सहयोग से सामुहिक अभियान का आयोजन कर जयपुरिया अस्पताल से जय जवान मार्ग से एस.एल.मार्ग होते हुये दुर्गापुरा रेल्वे फ्लाई ओवर तक रोड़ के दोनो तरफ करीब 03 कि.मी. तक के दायरे में दुकानों, मकानों के आगे अत्यधिक लम्बाई में बने चबुतरें, सीढ़ियां, रैम्प, बाउण्ड्रीवाल, लगाये गये चाय, नास्तें की थडियां, ठेलें, तिरपाल, बाँस तम्बू की झोपडी, रेलिंग, जालियां, टेबल कुर्सियां, होर्डिंग-साइन बोर्ड इत्यादि द्वारा किये गये लगभग 125 स्थाई-अस्थाई अवैध कब्जों-अतिक्रमणों को जोन-04 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी, मजदूरों की सहायता से हटाया जाकर मुख्य रोड़ को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
उक्त कार्यवाही मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन के निर्देषन में उपनियंत्रक प्रवर्तन-द्वितीय एवं प्रवर्तन अधिकारी जोन-04, 01, 03 पुलिस लाईन से प्राप्त अतिरिक्त पुलिस जाप्ता, स्थानीय पुलिस थाना का पुलिस बल तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की जा रही है।
जेडीए ने जयपुरिया अस्पताल से जय जवान मार्ग से एस.एल.मार्ग होते हुये दुर्गापुरा रेल्वे फ्लाई ओवर तक हटाए अतिक्रमण
