जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार द्वारा बजट घोषणा के तहत “यदि किसी स्थल पर किसी संस्थान द्वारा 20 से अधिक दस्तावेजों के पंजीयन के लिए पंजीयन शिविर का आयोजन किये जाने के क्रम में महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग राज०, अजमेर द्वारा दिये निर्देशों की पालना में जयपुर शहर के उप पंजीयक कार्यालय जयपुर द्वितीय द्वारा झोटवाड़ा में दिनांक 28.10.2024 को पंजीयन कैम्प का आयोजन किया गया, जिसके फलस्वरूप कैम्प में 42 दस्तावेजों का पंजीयन किया गया जिससे 32,42,789/- रूपये की राजस्व आय प्राप्त हुई।
इसी क्रम में उप पंजीयक जयपुर सप्त्म द्वारा वैशाली नगर में पंजीयन कैम्प का आयोजन किया गया जिसके फलस्वरूप कैम्प में 29 दस्तावेजों का पंजीयन किया गया जिससे 4,78,900/- रूपये की राजस्व आय प्राप्त हुई। इस प्रकार उक्त पंजीयन कैम्पों में कुल 71 दस्तावेज का पंजीयन किया गया तथा कुल 37,21,689/- रूपये की राजस्व आय प्राप्त हुई।
उप महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक जयपुर प्रथम डॉ० गोरधन लाल शर्मा द्वारा बताया गया कि आगे भी इसी प्रकार पंजीयन कैम्प किया जाना प्रस्तावित है। आमजन की सुविधाओं को ध्यान रखते हुए मुख्यालय के आदेशानुसार अवकाश के दिनों में भी पंजीयन कार्यालय खोलने के आदेश जारी किए गए है इसी क्रम में अक्टूबर माह के शनिवार 19.10.2024 एवं 26.10.2024 को जिले के सभी उप पंजीयक कार्यालय खुलवाकर पंजीयन किया गया जिसमें कुल 1297 दस्तावेज पंजीकृत किए गए जिनमें राज्य सरकार को लगभग कुल 8.98 करोड़ राजस्व अर्जित हुआ।
जयपुर में हुआ पंजीयन कैम्पों का आयोजन: सरकार को हुई 8.98 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति
