दस बीघा भूमि पर दो अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त
जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-09 में जगतपुरा निलय कुंज में जेडीए स्वामित्व की करीब 50 करोड़ रूपये की बेषकीमती सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। जगतपुरा, निलय कुंज चौराहा पर रोड़ सीमा को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। जोन-5 मंे नगर निगम, यातायात पुलिस के साथ सामूहिक अभियान के तहत गोपालपुरा बाईपास से महेष नगर को जाने वाली 60 फीट रोड़ सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। जोन-12 में निजी खातेदारी की करीब 10 बीघा कृषि भूमि पर 02 नवीन अवैध कॉलोनियों को पूर्णतः ध्वस्त किया गया।
उप महानिरीक्षक पुलिस, राहुल कोटोकी ने बताया कि जोन-09 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित जगतपुरा, निलय कुंज, जिला जयपुर में जेडीए स्वामित्व की करीब 1000 मीटर बेषकीमती सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर सीमेन्ट के पिल्लर, बाउण्ड्रीवाल कोठरियां व अन्य अवैध निर्माण कर अतिक्रमण किये जाने की सूचना प्राप्त होने पर किये गये अतिक्रमणों को श्रीमान् उप महानिरीक्षक श्री राहुल कोटोकी के निर्देषन में आज जोन-09 के राजस्व, तकनीकी स्टॉफ पटवारी की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त कर हटवाया जाकर बेषकीमती सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। उक्त अतिक्रमण मुक्त भूमि की अनुमानित कीमत करीब 50 करोड़ रूपये है।
जोन-09 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित जगतपुरा, निलय कंुज चौराहा, जिला जयपुर में रोड सीमा पर करीब 25 स्थानों पर अस्थाई अतिक्रमण कर बास-तम्बू, तिरपाल, झुग्गी-झोपडी, थडियां-ठेले, होर्डिंग, साईन बोर्ड इत्यादि लगाकर किये गये अतिक्रमणों को उप महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देषन में आज जोन-09 के राजस्व, तकनीकी स्टॉफ पटवारी की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त कर हटवाया जाकर रोड सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
जोन-05 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित गोपालपुरा बाईपास से महेष नगर को जाने वाली 60 फीट रोड़ सीमा पर दोनो तरफ करीब 02 कि.मी. एरिया तक अस्थाई अतिक्रमण कर करीब 100 स्थानों पर अत्यधिक लम्बाई में बनाये गये चबूतरे, सीढ़ियां, बाउण्ड्रीवाल, लोहे के एंगल, टीनषेड, लगाये गये बांस-तम्बू, तिरपाल, झुग्गी-झोपडियां, थडियां, ठेलें, होर्डिंग, साईन बोर्ड, अन्य सामान डालकर किये गये अतिक्रमणों को नगर निगम, यातायात पुलिस के साथ सामुहिक अभियान के तहत स्थानीय पुलिस थाना महेष नगर के सहयोग से श्रीमान् उप महानिरीक्षक श्री राहुल कोटोकी के निर्देषन में आज जोन-05 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से हटवाया जाकर 60 फीट रोड़ सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। नगर निगम के जाप्तें के द्वारा सामान जप्त किया गया।
जोन-12 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित कालवाड़ रोड़, ग्राम गजाधरपुरा, जिला जयपुर करीब 06 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सड़कें व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर श्रीमान् उप महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देषन में आज जोन-12 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से प्रारिम्भक स्तर पर ही ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया। जोन-12 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित कालवाड़ रोड़, ग्राम चक बांसडी, जिला जयपुर करीब 04 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सड़कें व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर श्रीमान् उप महानिरीक्षक श्री राहुल कोटोकी के निर्देषन में आज जोन-12 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से प्रारिम्भक स्तर पर ही ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।
उक्त कार्यवाहियां मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन षिल्पा चौधरी के पर्यवेक्षण में उपनियंत्रक प्रवर्तन-द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ, प्रवर्तन अधिकारी जोन-09, 05, 12 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।
गोपालपुरा बाईपास से महेष नगर को जाने वाली 60 फीट रोड़ सीमा को कराया अतिक्रमण मुक्त
