नई दिल्ली। छैय्या छैय्या और मुन्नी बदनाम है जैसे गानों से सुर्खियां बटोरने वालीं मलाइका अरोड़ा आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। भले ही वह फिल्मी दुनिया में अभिनेत्री बनने आई थीं, लेकिन उन्होंने फैशन डीवा के रूप में नाम कमाया। योगा फ्रीक एक्ट्रेस 50 साल की हैं, लेकिन उनके चेहरे का नूर 20s की लड़कियों को टक्कर देता है।
चाहे ट्रेडिशनल हो या फिर वेस्टर्न, मलाइका अरोड़ा हर लुक में एक हसीन परी लगती हैं। उनका हर फैशन गम ऑन-प्वॉइन्ट रहता है। हाल ही में, उन्होंने येलो को-ऑर्ड सेट पहन महफिल में चार-चांद लगाया।
दरअसल, मलाइका अरोड़ा बीते दिन एक इवेंट में शामिल हुईं, जहां वह येलो कलर के को-ऑर्ड सेट पहनकर पहुंचीं। मलाइका जैसे ही कार से उतरीं, येलो ड्रेस में उनका जादू हर ओर बिखर गया। उनका आउटफिट शानदार था। उन्होंने प्लंजिंग क्रॉप टॉप के साथ ड्रामेटिक फुल-लेंथ स्कर्ट के साथ पेयर किया था। मलाइका ने अपने लुक को मोतियों और हरे रत्नों से सजे एक स्टेटमेंट चोकर नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स और न्यूड मेकअप के साथ कम्प्लीट किया था। सॉफ्ट वेव्स में स्टाइल में उनका लुक बेहद खूबसूरत लग रहा था। इवेंट के एक वायरल वीडियो में मलाइका अपनी स्कर्ट ठीक करती हुई दिखाई दे रही थीं। हमेशा की तरह वह स्टनिंग लुक से दिल जी रही थीं।
को-ऑर्ड पहन इवेंट में पहुंचीं मलाइका अरोड़ा
