By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    राज्य सरकार की जनहितकारी पहल: जेडीए अब रिक्त भूखंडों और स्थानों को देगा अल्पावधि किराये पर
    March 7, 2026
    उद्योगपति सुदेश शर्मा को जन्मदिवस पर दी बधाई
    March 7, 2026
    भारत के पावरफुल नारी ग्रुप और काली सुपारी द्वारा आयोजित “Influencer & Business Super Excellence Award”, 101 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
    March 6, 2026
    79 अभ्यर्थियों के चयन के बाद 5 के स्थान पर रिव्यू सूची जारी, दस्तावेज सत्यापन हेतु 9 मार्च को बुलाया
    March 6, 2026
    विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं हों सुनिश्चित, सरकारी योजनाओं का हो प्रभावी क्रियान्वयन
    March 6, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
    भारत की विरासत को संभाला रूमा देवी ने – पियूष गोयल
    October 20, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन
    January 28, 2026
    मावठ से हुई वसंत की शुरुआत: अलर्ट के बाद जयपुर समेत इन जिलों में झमाझम बारिश
    January 23, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    भव्यता, उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया घूमर महोत्सव
    November 20, 2025
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    मिस राजस्थान की आकान्शां चौधरी ने स्प्लिट्सविला से बनाई नई पहचान
    February 6, 2026
    लावण्या शर्मा बनी मिस एलीगेंट राजस्थान
    February 6, 2026
    अनंता मिस इंडिया ग्लैम 2026 के विजेताओं के लिए लाइव पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन
    February 6, 2026
    मिस ग्लोब इंडिया विनर जैस्मीन राणा मिस ग्लोब इंडिया के ऑफिशियल अनाउंसमेंट व प्रेसवार्ता के लिये पहुंची जयपुर
    January 21, 2026
    सनी देओल की बॉर्डर-2 ने रिलीज से पहले बनाया दबदबा
    January 20, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: आईटी इनिशिएटिवस पर ई-पट्टा, ले-आउट प्लान अनुमोदन एवं अन्य सेवाओं की दी विस्तृत जानकारी
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > आईटी इनिशिएटिवस पर ई-पट्टा, ले-आउट प्लान अनुमोदन एवं अन्य सेवाओं की दी विस्तृत जानकारी
Jaipur

आईटी इनिशिएटिवस पर ई-पट्टा, ले-आउट प्लान अनुमोदन एवं अन्य सेवाओं की दी विस्तृत जानकारी

RMT network
Last updated: May 22, 2025 5:52 am
RMT network
Share
8 Min Read
SHARE

कार्यशाला में ई-पट्टे हेतु लाईव आवेदन कराया, जारी किया ई-पट्टा
जयपुर।
जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा आईटी इनिशिएटिवस, ई-पट्टा जारी करने की संपूर्ण प्रक्रिया एवं ले-आउट अनुमोदन की संपूर्ण प्रक्रिया पर आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन जेडीए परिसर में किया गया।
कार्यशाला में जयपुर विकास आयुक्त आनंदी, जेडीए सचिव निशांत जैन, समस्त अतिरिक्त आयुक्तगण, उपायुक्तगण, आई.टी. के अधिकारी, जेडीए के वरिष्ठ अधिकारीगण, डीआईजी स्टाम्प (ऑनलाईन जुडे), संस्थान – टोडार, क्रेडाई, उक्मा एवं निजी विकासकर्ता संघ के अध्यक्षों एवं सदस्य सहित भारी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। इस कार्यशाला ने जेडीए की ऑनलाइन सेवाओं को बेहतर बनाने और नागरिकों की आवश्यकताओं को समझने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया। इसके अतिरिक्त कार्यशाला के दौरान आवेदकों से लाईव ई-पट्टे एवं ले-आउट प्लान अनुमोदन हेतु आवेदन करवाये और कार्यक्रम में ही ई-पट्टे एवं ले-आउट प्लान अप्रूवल जारी की गई।
कार्यशाला में जेडीए द्वारा वर्तमान में आमजन से जुडी समस्त 39 सेवाएँ ऑनलाइन प्रदान की जा रही हैं। विगत छः माह में आईटी क्षेत्र में किए गए सभी कार्याे से भी अवगत करवाया गया। कार्यशाला में जेडीए आमजन/डवलपर्स/बिल्डर्स के प्रतिनिधियों से जेडीए की आनलाईन 39 सेवाओं के संदर्भ में प्रक्रियात्मक जानकारी एवं ऑपरेशनल फीडबैक/सुझाव प्राप्त किये गये।
कार्यशाला में जेडीए की मुख्यतः सेवाएं – ई पट्टा एवं ले आउट प्लान अनुमोदन की सेवाएँ ऑनलाइन आवेदन से लेकर ई पट्टा जारी करने तक की समस्त प्रक्रिया की जानकारी लाईव प्रदान की गई। इसके साथ ही ले आउट प्लान अनुमोदन के संबंध में ऑनलाईन आवेदन से लेकर ले आउट प्लान अनुमोदन की संपूर्ण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
जयपुर विकास आयुक्त आनन्दी ने बताया कि जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा आमजन एवं बिल्डर्स के हित में अपनी सेवाओं और कार्यों को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए एक व्यापक ई-गवर्नेंस प्रणाली प्रारम्भ की है। इस नई पहल के माध्यम से अब नागरिक और व्यावसायिक संस्थान अपनी संपत्ति संबंधी कार्यों को ऑनलाइन ही आसानी से पूरा कर सकेंगे।
जेडीए द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही रही मुख्य सेवाएँ और सुविधाएँः
ई-पट्टाः वर्तमान में संपत्ति का पट्टे हेतु आनलाईन आवेदन कर पर ई-पट्टा ऑनलाइन प्राप्त किया जा सकता है, जिससे दस्तावेज़ीकरण में आसानी और तेजी आ रही है। उक्त प्रक्रिया के अंतर्गत आवेदक एवं गवाह द्वारा आनलाईन ही ई-साईन एवं क्यूआर कोड से वेरीफिकेशन हो रहा है।
नाम हस्तांतरणः ई-पंजीयन प्रणाली के साथ एकीकृत, जिसमें 15 अंकों का यूनिक नंबर का उपयोग कर नाम हस्तांतरण की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। व्हाटसएप के माध्यम से ट्रांजेक्शन की स्थिति भी प्राप्त की जा सकती है।
90ए प्रकरणः 90ए पोर्टल के प्रकरणों में ई-धरती के जरिए संपत्ति के रिकॉर्ड स्वतः अपडेट होंगे, जिससे ऑटो म्यूटेशन की प्रक्रिया तेज़ और त्रुटि मुक्त होगी।
जयपुर मास्टर प्लानः रीयल-टाइम डेटा एवं डिजिटल टूल्स जैसे क्यूआर कोड और जीआईएस का उपयोग कर, योजना और विकास कार्यों को अधिक पारदर्शिता और कुशलता के साथ प्रबंधित किया जा रहा है।
यह पहल न केवल दस्तावेज़ीकरण की जरूरत को कम करेगी, बल्कि प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और आसान बनाएगी। साथ ही बायोमेट्रिक और ओटीपी आधारित प्रमाणीकरण जैसी उन्नत सुरक्षा विधियों का प्रयोग कर, संपत्ति संबंधी लेनदेन में पूर्णतः सुरक्षा सुनिश्चित की गई है।
जेडीए का उद्देश्य है कि आमजन एवं बिल्डर्स के हित में विकसित की गई एडवांस तकनीक के माध्यम से सेवा वितरण को और बेहतर बनाया गया है और नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण एवं एडवांस तकनीक वाली सुविधाएं प्रदान की गई हैं। भविष्य में, ई-स्टाम्प सेवाओं के साथ और भी सेवाओं का समावेश किया जाएगा ताकि कार्य प्रक्रियाएँ और भी सहज और पारदर्शी बन सकें।
यह नई प्रणाली जयपुर के विकास और स्मार्ट शहर के लक्ष्यों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो शहर को अधिक डिजिटल, सशक्त और पारदर्शी बनाने की दिशा में अग्रसर है।
इस अवसर पर जेडीसी आनंदी ने कहा कि जेडीए द्वारा बुधवार को कार्यशाला उन डवलपर्स/बिल्डर्स एसोसिएशन के लिए आयोजित की गई, जो जेडीए में अपने संबंधित कार्याे से निंरतर आते रहते हैं। उन्होंने कहा कि आमजन और डवलपर्स/बिल्डर्स एसोसिएशन को जेडीए की आनलाईन उपलब्ध सेवाओं के बारे में अधिक से अधिक जानकारी विस्तार से प्राप्त हो, यह बहुत ही अच्छी बात है।
कार्यशाला में हमने मास्टर प्लान-2025 को पूर्णरूप से आनलाईन कर दिया गया है। जिससे आमजन और अन्य यह जान सकेंगे कि कौनसी भूमि पर कौनसा निर्माण/कौनसी एक्टिविटी अनुज्ञेय है जिससे भविष्य में उत्पन्न होनी वाली समस्याओं से सामना नहीं करना पडेगा। साथ ही मास्टर प्लान 2025 को खसरे के साथ सुपर इंपोज भी किया गया है। वर्तमान में कोई भी अपने भूमि/भूखण्ड की जानकारी अपलोड कर आनलाईन मास्टर प्लान में देखा जा सकता है।
इसके साथ ही आमजन को अपने भूखण्ड/भूमि का पट्टा लेने हेतु जेडीए अनेक बार आना पडता है, इस अवधि को कम/शून्य करने की दिशा में आईटी की नवीनतम तकनीकियों का उपयोग करते हुए जेडीए द्वारा दी जा रही समस्त 39 सेवाओं को आनलाईन किया गया है।
उन्होंने कहा कि हमारा देश विभिन्न आनलाइन सेवाओं की पूरे विश्वभर में प्रसिद्ध है। इसी को मद्देनजर रखते हुए जेडीए द्वारा आईटी की नवीनतम तकनीकियों से गत 9 माह में निरंतर कार्य करते हुए समस्त 39 सेवाओं में मुख्यतरू पट्टा जारी करने की प्रक्रिया को पूर्णरूप से आनलाईन करने की तैयारी की गई, जिसे आगामी 15 दिवस में यूआईडीआईए से डाटा एक्सेस की अनुमति प्राप्त होने के पश्चात आमजन/डवलपर्स/बिल्डर्स अपने घर/आफिस बैठे-बैठे अथवा विश्व में कहीं पर भी बैठे हुए जेडीए पट्टे हेतु आनलाईन अपलाई कर सकेगा। जिसका पूरा प्रोसेस आनलाईन रहेगा जिसे कहीं से भी ट्रेक किया जा सकेगा। जिसमें आवेदक एवं विटनेस को जेडीए कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं होगी, दोनों के आधार वेरीफिकेशन के माध्यम से डिजीटल हस्ताक्षर करने के पश्चात् जोन कार्यालय द्वारा आनलाईन पट्टा जारी कर सीधे ही पंजीयन कार्यालय को भिजवा दिया जायेगा, जहॉ आवेदक द्वारा सीधे ही जेडीए पट्टे का पंजीयन करवा लिया जायेगा।
उक्त आनलाईन रजिस्ट्रेशन पंजीयन सॉफ्टवेयर के साथ इंटीग्रेशन कार्य आगामी 15 दिवस में पूर्ण कर लिया जायेगा। आज की कार्यशाला से डीआईजी स्टांप भी जुड़े हैं जिससे उन्हें भी उक्त आनलाईन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि जेडीए की समस्त 39 सेवाएं आनलाईन होने से आमजन/डवलपर्स/बिल्डर्स का जेडीए आना कम/शून्य हो जायेगा। जिससे उन्हें जेडीए में जेडीए बार-बार नहीं आना होगा एवं आमजनता के साथ होने वाली धोखाधडी एवं फर्जी पट्टे पर रोक लगेगी। साथ ही समस्त सेवाओं के आनलाईन होने से समस्त कार्यप्रणाली/डेटाबेस में पूर्ण पारदर्शिता आई है। टोडार, क्रेडाई व उक्मा संस्थानों, निजी विकासकर्ता संघ के अध्यक्षों एवं आमजन द्वारा राज्य सरकार, नगरीय विकास विभाग, जेेडीसी एवं जेडीए का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article अवैध रूप से संचालित मैरिज गार्डनों पर नगर निगम ग्रेटर की टीमों द्वारा की गई सीज़ की कार्रवाई
Next Article मानसी और राहुल परिणय सूत्र में बंधे

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

राज्य सरकार की जनहितकारी पहल: जेडीए अब रिक्त भूखंडों और स्थानों को देगा अल्पावधि किराये पर
Jaipur
March 7, 2026
E-Paper_(07-03-2026)
E-Paper
March 7, 2026
उद्योगपति सुदेश शर्मा को जन्मदिवस पर दी बधाई
Jaipur
March 7, 2026
फ़ाइनल में पहुंचा भारत, बेथेल का शतक गया बेकार
Sports
March 6, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

332272
Your IP Address : 216.73.216.111

You Might Also Like

मतदान दल के सदस्यों की समस्याओं के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी को दिए निस्तारण के आदेश
अटल विहार एवं गोविन्द विहार आवासीय योजना: आवेदन की अंतिम तिथि 07 फरवरी तक बढ़ाई
एचएमपी वायरस सामान्य रोग, घबराने की आवश्यकता नहीं- चिकित्सा मंत्री
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रतिभावान बेटियों से किया स्नेहपूर्ण संवाद- बेटियों का उत्साहवर्धन कर उज्ज्वल भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं
राजस्व अधिकारी ग्रेड-द्वितीय एवं अधिशाषी अधिकारी वर्ग – चतुर्थ प्रतियोगी पुनः परीक्षा-2022, आयोग ने जारी की मॉडल उत्तर कुंजी
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account