जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा अटल विहार आवासीय योजना के सफल आवंटियों के दस्तावेजों का परीक्षण कर 06 मार्च, 2025 को जेडीए के नागरिक सेवा केन्द्र में शिविर का आयोजन कर आवंटन सहमांगपत्र जारी किये गये। यह शिविर 07 मार्च, 2025 को भी जारी रहेगा।
जयपुर विकास आयुक्त आनन्दी ने बताया कि अटल विहार आवासीय योजना की लॉटरी दिनांक 14.02.2025 को निकाली गई थी। जिसमें सफल आवंटियों को आवंटन सहमांगपत्र जारी किये जाने हेतु दो दिवसीय शिविर प्रातः 10.00 बजे से नागरिक सेवा केन्द्र के हॉल में षिविर आयोजित किया जा रहा है। इस हेतु 06 मार्च, 2025 को जेडीए के नागरिक सेवा केन्द्र में शिविर को आयोजन किया गया, जिसमें सफल आवंटियों को आवंटन सह मांग पत्र जारी किये गये। उक्त शिविर 07 मार्च, 2025 को भी निरंतर जारी रहेगा।
सफल आवंटी जेडीए वेबसाईट पर दस्तावेज ऑनलाइन (स्वयं/ई—मित्र के माध्यम से) अपलोड करने के उपरांत ही जविप्रा परिसर में आयोजित शिविर में मूल दस्तावेज परीक्षण हेतु प्रस्तुत करें। इसके पश्चात जेडीए द्वारा आयोजित शिविर में आवंटन सहमांगपत्र जारी किये जावेगें। योजना अटल विहार के समस्त सफल आवंटी आवेदन फॉर्म में अंकित विवरण अनुसार उक्त दिनांक को समस्त मूल दस्तावेज के साथ उपस्थित होवें।
अटल विहार योजना: आवंटन सहमांग पत्र किए जारी, दो दिवसीय शिविर का किया आयोजन
