जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-14 सुओमोटो के तहत टोंक रोड़ वाटिका मोड़ से वाटिका होते हुए वाटिका रिंग रोड़ तक किये गये कब्जे-अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही दिनांकः 12.12.2024 से शुरू की गई जिसमें आज दिनांकः 13.12.2024 को वाटिका से रिंग रोड़, सर्विस रोड़ के दोनो तरफ करीब 04 कि.मी.तक 180 अतिक्रमणों को हटवाकर मुख्य रोड़ सीमा को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया।
उप महानिरीक्षक पुलिस कैलाश चन्द्र विश्नोई ने बताया कि जोन-14 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित टोंक रोड़ वाटिका मोड़ से वाटिका होते हुए वाटिका रिंग रोड़ तक दोनो तरफ मुख्य रोड़ सीमा पर कब्जा-अतिक्रमण कर अवैध रूप से अत्यधिक लम्बाई में बने चबूतरे, सीढ़ियां, रैलिंग, लोहे के एंगल, टीनषेड़, टेबिल, कुर्सियां, बांस तम्बू, त्रिपाल की झुग्गी झोपडियां, थड़ी, ठेलें, होडिंग, साइन बोर्ड इत्यादि लगाकर किये गये कब्जें-अतिक्रमणों के संबंध में अतिक्रमणकर्ताओं को सुओमोटो के तहत नोटिस जारी कर मुनादी की गई एवं अतिक्रमण हटाने हेतु पाबंद किया गया परन्तु अतिक्रमणकर्ताओं द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाने पर प्रवर्तन प्रकोष्ठ द्वारा नगर निगम ग्रेटर के साथ सामूहिक अभियान का आयोजन कर दिनांकः 12.12.2024 को अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू की गई जिसमें आज दिनांकः 13.12.2024 को करीब 04 कि.मी. तक के एरिया में करीब 180 अतिक्रमणों को जोन-14 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त कर हटवाया जाकर मुख्य रोड़ सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
उक्त कार्यवाही मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन आदर्ष चौधरी के पर्यवेक्षण में उपनियंत्रक प्रवर्तन-चतुर्थ, प्रवर्तन अधिकारी जोन-14, 01, 11, 07 तथा नगर निगम का जाप्ता एवं प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।
उप महानिरीक्षक पुलिस, जविप्रा, जयपुर कैलाश चन्द्र बिष्नोई ने समस्त नागरिकों से अपील है कि प्रवर्तन संबंधित षिकायतों के संबंध में वे स्वंय उपस्थित होकर; कन्ट्रोल रूम हेल्पलाईन नं. 0141 2565800, 0141 2575252, 0141 2575151 पर 24×7; हेल्प लाईन 181 राजस्थान सम्पर्क पोर्टल एवं जरिये मेल cce.jda@rajasthan.gov.in & enforcement.jda@rajasthan.gov.in पर अवैध निर्माण/ कब्जा/अतिक्रमण इत्यादि की षिकायत/परिवाद प्रस्तुत व सम्पर्क कर अवैध अतिक्रमणों के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान देवें।
सुओमोटो के तहत दूसरे दिन टोंक रोड़ वाटिका से वाटिका रिंग रोड पर 180 अतिक्रमण हटाए
