जयपुर। कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 20 नवंबर को संविदा नर्स/नर्स ग्रेड ।। संविदा मेडिकल लैब टेक्नीशियन / लैब टेक्नीशियन एवं संविदा पब्लिक हैल्थ केयर नर्स / संविदा नर्सिंग प्रशिक्षक/संविदा नर्सिंग इन्चार्ज / संविदा नसिंग ट्यूटर पदों हेतु परिणाम जारी किया जाकर पात्रता जाँच एवं दस्तावेज सत्यापन हेतु विचारित (Shortlisted) अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाईन विस्तृत आवेदन सह स्क्रूटनी फॉर्म भरने के लिए 26 नवंबर से 02 दिसंबर 2025 तक पोर्टल खुला रखा गया था।
बोर्ड सचिव प्रीती माथुर ने बताया कि ऑनलाईन विस्तृत आवेदन सह स्क्रूटनी फॉर्म भरने की उक्त अवधि को संशोधित कर उक्त पदों के लिए अब पोर्टल दिनांक 25 नवंबर से से 02 दिसंबर 2025 तक खुला रहेगा।
सह स्क्रूटनी फॉर्म भरने के लिए पोर्टल अब 25 नवंबर से से 2 दिसंबर 2025 तक खुला रहेगा
