जयपुर। विधान सभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा सहित विधान सभा के अधिकारियों ने विधान सभा अधिकारी परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मंगलवार को राजस्थान विधान सभा अधिकारी परिषद की साधारण सभा की बैठक में विधान सभा सचिवालय के सहायक सचिव दिनेश कुमार शर्मा को राजस्थाषन विधान सभा सचिवालय अधिकारी परिषद के अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया।
