By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    राजस्थान निकाय चुनाव: 39 जिलों में मतदान, कई बूथों पर विवाद और फर्जी मतदान की शिकायत
    September 9, 2026
    प्रदेश में आज से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा 9वां राष्ट्रीय पोषण माह – थीम “हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी”
    September 9, 2026
    मतदान दिवस पर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करें: जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक
    September 9, 2026
    नगरीय निकाय चुनाव में मतदाता वैकल्पिक दस्तावेजों से भी स्थापित कर सकेंगे अपनी पहचान
    September 9, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    3 जोडी समर स्पेशल रेलसेवाओं का संचालनपुणे-ढेहर का बालाजी-पुणे, दरभंगा-दौराई-दरभंगा तथा साबरमती-पटना-साबरमती स्पेशल रेल सेवाओं का होगा संचालन
    April 20, 2024
    मणिपुर CM बीरेन सिंह ने लिया फैसला: दो दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज
    May 6, 2024
    ईडी की रिटायर्ड IAS रमेश अभिषेक के ठिकानों पर छापेमारी
    May 21, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
    July 2, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: मतदान दिवस पर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करें: जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > मतदान दिवस पर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करें: जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक
Jaipur

मतदान दिवस पर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करें: जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक

RMT network
Last updated: September 9, 2026 5:06 am
RMT network
Share
3 Min Read
SHARE

जयपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने मतदान दिवस के दौरान स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी राजनीतिक दलों एवं अभ्यर्थियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया में मतदाताओं को बिना किसी दबाव, परेशानी अथवा बाधा के अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है।
उन्होंने निर्देश दिए कि सभी राजनीतिक दल एवं अभ्यर्थी निर्वाचन ड्यूटी में लगे अधिकारियों के साथ सहयोग करें तथा अपने अधिकृत कार्यकर्ताओं को उपयुक्त पहचान-पत्र उपलब्ध करवाएं। मतदाताओं को दी जाने वाली पहचान पर्चियां सादे सफेद कागज पर हों तथा उन पर किसी राजनीतिक दल, अभ्यर्थी अथवा चुनाव चिह्न का उल्लेख नहीं किया जाए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदान दिवस एवं उससे पूर्व के 48 घंटों के दौरान किसी को शराब पेश अथवा वितरित नहीं की जाए। मतदान केन्द्रों के निकट लगाए गए कैम्पों पर अनावश्यक भीड़ एकत्रित नहीं होने दी जाए, ताकि विभिन्न दलों एवं अभ्यर्थियों के कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों के बीच तनाव अथवा संघर्ष की स्थिति उत्पन्न न हो।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि किसी दल अथवा अभ्यर्थी द्वारा प्रतिद्वंद्वी दल के सदस्यों, नेताओं अथवा अन्य अभ्यर्थियों के पुतले लेकर चलने, उन्हें सार्वजनिक स्थान पर जलाने अथवा ऐसे प्रदर्शनों का समर्थन करने से बचा जाए। मतदान दिवस पर वाहनों के संबंध में निर्धारित निर्वाचन नियमों का पालन करते हुए संबंधित अधिकारियों से परमिट प्राप्त किया जाए तथा वाहनों पर परमिट स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जाए।
उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्र से 200 मीटर की परिधि में किसी भी स्थिति में चुनावी कैम्प नहीं लगाया जाए तथा मतदान केन्द्र एवं उसकी 100 मीटर की परिधि में मतदाताओं से मतयाचना नहीं की जाए और न ही कार्यकर्ताओं को ऐसा करने दिया जाए।
उन्होंने निर्देशित किया कि अधिकृत परमिट वाले वाहनों में अभ्यर्थी, उनके परिवारजन एवं निर्वाचन एजेंट तथा उनके परिवार के सदस्यों के अतिरिक्त किसी अन्य मतदाता को नहीं बिठाया जाए। साथ ही, कार्यकर्ताओं को ऐसे मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक लाने-ले जाने से पूर्णतः रोका जाए, जो उनके स्वयं के परिवारजन नहीं हैं। मतदाताओं का प्रतिरूपण अर्थात गलत नाम से मतदान करने का प्रयास भी नहीं किया जाए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों एवं अभ्यर्थियों से निर्वाचन प्रक्रिया की गरिमा बनाए रखते हुए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं आदर्श आचार संहिता की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने का आह्वान किया है।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article नगरीय निकाय चुनाव में मतदाता वैकल्पिक दस्तावेजों से भी स्थापित कर सकेंगे अपनी पहचान
Next Article प्रदेश में आज से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा 9वां राष्ट्रीय पोषण माह – थीम “हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी”

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
International Jaipur देश
September 9, 2026
राजस्थान निकाय चुनाव: 39 जिलों में मतदान, कई बूथों पर विवाद और फर्जी मतदान की शिकायत
Jaipur
September 9, 2026
प्रदेश में आज से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा 9वां राष्ट्रीय पोषण माह – थीम “हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी”
Jaipur
September 9, 2026
नगरीय निकाय चुनाव में मतदाता वैकल्पिक दस्तावेजों से भी स्थापित कर सकेंगे अपनी पहचान
Jaipur
September 9, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

471881
Your IP Address : 216.73.217.24

You Might Also Like

राजस्थान पुलिस में कांट्रेक्ट बेसिस पर 5 यंग प्रोफेशनल्स की होगी भर्ती
दिसंबर के प्रथम सप्ताह में प्रदेश में एक लाख 8 हजार मेट्रिक टन यूरिया की आपूर्ति
जेडीए ने तीन बीघा भूमि पर दो अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त
पू. सी. रेलवे के महाप्रबंधक ने डीएचआर में विंटेज स्टीम इंजन ‘बेबी सेवक’ को हरी झंडी दिखाई
अक्षत चतुर्थ संस्करण डीपीटील में सीनियर वर्ग में मलोत हॉस्पिटल विजेता , जूनियर वर्ग में एडवांस्ड ऑर्थोपडिक स्पोर्टस इंजरी हॉस्पिटल बनी चैंपियन
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account