जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन पीआरएन-साउथ राधा स्वामी नगर के प्लॉट नं. 84 व 85 में सैटबैक कवर कर किये गए अवैध निर्माण के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। जोन-10 में निजी खातेदारी की करीब 04 बीघा कृषि भूमि पर नवीन अवैध कॉलोनी को पूर्णतः ध्वस्त किया गया।
उप महानिरीक्षक पुलिस, राहुल कोटोकी ने बताया कि जोन-पी.आर.एन.(साउथ) के क्षेत्राधिकार में अवस्थित राधा स्वामी नगर के प्लॉट नं. 84 व 85 में सैटबैक कवर कर अवैध निर्माण किये जाने की सूचना प्राप्त होने पर आज जोन-पी.आर.एन.(साउथ) के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा लोखण्डा मषीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया गया।
जोन-10 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम आगरा रोड़, पिताम्बर मंदिर के पास, जिला जयपुर में करीब 04 बीघा कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर ‘‘पिताम्बरा’’ के नाम से बनाई गई ग्रेवल, सीमेन्ट की सड़के व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर आज जोन-10 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी, लोखण्डा मषीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।
उक्त कार्यवाहियां मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन आदर्ष चौधरी के पर्यवेक्षण में उपनियंत्रक प्रवर्तन-प्रथम, द्वितीय, प्रवर्तन अधिकारी जोन-पी.आर.एन.(साउथ), 10 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई। प्रवर्तन प्रकोष्ठ जविप्रा द्वारा वर्ष 2024 में 383 व वर्ष 2025 में 281 आज तक कुल 664 नवीन अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयासों को विफल किया गया।
जोन-10 में चार बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त
