जयपुर। हवामहल विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य तेजी पकड़ रहे हैं। क्षेत्र के विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज (हाथोज धाम) ने वार्ड 11 और 17 सहित विभिन्न स्थलों पर 96 लाख रूपये की लागत से जनसुविधाओं से जुड़े कई कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।
वार्ड 11 स्थित जे.पी. कॉलोनी पार्क तथा इन्दिरा कॉलोनी के शिव पार्क में बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस कार्य पर रु 23,58,486 की राशि व्यय होगी।
इसके साथ ही ग्रामीण पुलिस लाइन से लम्बी लाट तक बनाई गई सी.सी. सड़क का लोकार्पण किया गया, जिसकी लागत लगभग रु 70 लाख बताई गई है।
वार्ड 17 में बाजोरिया स्कूल के सामने, यादव जूस के कोने पर स्थापित शास्त्री नगर हाई मास्क लाइट का भी लोकार्पण किया गया। इस कार्य पर ₹2.50 लाख की लागत आई है।
विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज ने इस अवसर पर कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है।
“हमारा लक्ष्य है कि हवामहल का हर वार्ड की सड़क, रोड लाइट्स और पार्क जैसी मूलभूत सुविधाओं से पूरी तरह सुसज्जित हो। जनता की समस्याओं का समाधान समयबद्ध रूप से किया जाएगा। इस अवसर पर विधानसभा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं वार्ड के पार्षद गण उपस्थित रहे
हवामहल क्षेत्र में विकास कार्यों की झड़ी, विधायक ने किए कई शिलान्यास–लोकार्पण
