जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-7 में सुओमोटोे के तहत गांधीपथ से करणी वाटिका तक करीब 1.5 कि.मी. तक रोड़ सीमा को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। महानिरीक्षक पुलिस, कैलाश चन्द्र बिश्नोई, ने बताया कि जोन-07, पी.आर.एन.(नोर्थ) के क्षेत्राधिकार में अवस्थित गांधीपथ से करणी वाटिका तक करीब 1.5 कि.मी. तक रोड़ सीमा में करीब 160 स्थानों पर कब्जा-अतिक्रमण कर अवैध रूप से अत्यधिक लम्बाई में बनाये गये चबूतरे, सीढ़ियां, दुकानों व मकानों के आगें लगे टीनशेड, बाउण्ड्रीवाल लगाये गये लोहे के गेट, एंगल इत्यादि किये गये अतिक्रमणों के संबंध में अतिक्रमणकर्ताओं को सुओमोटो के तहत नोटिस जारी कर मुनादी की गई एवं अतिक्रमण हटाने हेतु पाबंद किया गया परन्तु अतिक्रमणकर्ताओं द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाने पर प्रवर्तन प्रकोष्ठ द्वारा नगर निगम के साथ सामूहिक अभियान का आयोजन कर दिनांकः 17.02.2025 को जोन-07, पी.आर.एन.(नोर्थ) के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त कर हटवाया जाकर रोड़ सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। उक्त कार्यवाही मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन आदर्श चौधरी के पर्यवेक्षण में उपनियंत्रक प्रवर्तन-तृतीय, प्रवर्तन अधिकारी जोन-07, पी.आर.एन.(नोर्थ) तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।
