जयपुर। सीवर संधारण समिति अध्यक्ष अक्षत खूंटेटा की अध्यक्षता में गुरूवार को नगर निगम मुख्यालय के पन्नाधाय सभागार में बैठक आयोजित की गई जिसमें समस्त जोनों में सीवर लाइनों के रख-रखाव में आ रही समस्याओं, सीवर कनेक्शन, रोड कट की अनुमति, अवैध रूप से सीवर लाइन में ठोस अपशिष्ट आदि डाले जाने पर जुर्माना, चालान की कार्यवाही की जाकर राजस्व को बढ़ाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में नाला सफाई, नये सीवर कनेक्शन, अवैध सीवर कनेक्शन, फैरो कवर लगवाने सहित बिभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गई। अक्षत खूंटेटा ने सीवर संबंधित शिकायतों के तत्काल निस्तारण के साथ-साथ नालों पर फैरों कवर लगाने के निर्देश दिये।
सीवर संधारण समिति की बैठक में सीवर लाइनों के रख-रखाव में आ रही समस्याओं सहित विभिन्न बिन्दुओं पर हुई चर्चा
