जयपुर। नगर निगम ग्रेटर जयपुर द्वारा “सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ” अभियान के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों एवं आंगनबाड़ियों में विशेष स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को स्वच्छता के महत्व तथा नियमित रूप से हाथ धोने (हैंडवॉश) की सही विधि के बारे में जानकारी दी जा रही है।
इस अवसर पर निगम की टीम द्वारा बच्चों को यह समझाया गया कि साफ-सफाई अपनाकर अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है। साथ ही, उन्हें हाथ धोने का व्यवहारिक अभ्यास भी करवाया गया ताकि वे इसे अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल कर सकें।
इसके अतिरिक्त, नगर निगम द्वारा मानसून सत्र को ध्यान में रखते हुए सफाई मित्रों के लिए प्रतिदिन स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से संबंधित प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किए जा रहे हैं। इन सत्रों में सफाई मित्रों को बताया जा रहा है कि वे गीले मौसम में किस प्रकार अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और संक्रमण से बचाव के लिए कौन-कौन से उपाय अपनाएं।
सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ” अभियान के अंतर्गत स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूकता कार्यक्रम
