केन्द्र पर आने वाले बच्चों के लिये अवकाश के संबंध में निर्णय लेने हेतु जिला कलेक्टर्स अधिकृत
जयपुर। निदेशक समेकित बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस) वासुदेव मालावत ने एक आदेश जारी कर सर्दी और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जिले की स्थिति के अनुसार आंगनबाड़ी केन्द्र संचालन के समय में परिवर्तन अथवा आंगनबाड़ी केन्द्र पर आने वाले बच्चों के लिये अवकाश के संबंध में समुचित निर्णय लेने हेतु जिला कलेक्टर्स को अधिकृत किया है।
आईसीडीएस निदेशक वासुदेव मालावत के आदेश अनुसार वर्तमान में प्रदेश में शीतलहर के प्रकोप के जारी होने की वजह से आंगनबाडी केन्द्रो पर आने वाले बच्चो को शीत लहर से बचाने के लिये सभी जिलों के जिला कलेक्टर उनके जिले की स्थिति के अनुसार आंगनबाडी केन्द्र संचालन के समय में परिवर्तन अथवा आंगनबाडी केन्द्र पर आने वाले बच्चो के लिये अवकाश के संबंध में समुचित निर्णय लेने हेतु अधिकृत किया गया है।
आईसीडीएस निदेशक के आदेश में जिले के संबंधित उप निदेशक, महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देशित किया गया है कि शीत लहर की स्थिति के अनुसार जिला कलेक्टर से समन्वय स्थापित कर इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करावे।
उन्होंने आदेश में यह भी निर्देश है कि समस्त आंगनबाडी केद्रों पर मानदेयकर्मी निर्धारित समय में नियमित रुप से उपस्थित रहकर आंगनबाडी केन्द्रो के संचालन से संबंधित समस्त गतिविधियो को यथावत संपादित करेंगे।
शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जिले की स्थिति के अनुसार आंगनबाड़ी केन्द्र संचालन के समय में परिवर्तन
