जयपुर। भारी बारिश के बीच वीकेआई एरिया में बेसमेंट में हुये हादसे के बाद नगर निगम ग्रेटर द्वारा उस क्षेत्राधिकार में रहने वाले निवासियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिये वहां के निवासियों को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अंाकेडा डूंगर में ठहराने के लिये व्यवस्था की गई। इसके लिये 4 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। यह टीम 3 पारियों में कार्य करेगी।
मुरलीपुरा जोन उपायुक्त श्रीमती रेखा मीणा ने रहवासियों को समझाईश की कि भारी बारिश को देखते हुए कोई भी जनहानि ना हो इसके लिये आंकेडा डूगर स्थित स्कूल में रहने, खाने पीने की व्यवस्था की गई है।
