By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    भारत के पावरफुल नारी ग्रुप और काली सुपारी द्वारा आयोजित “Influencer & Business Super Excellence Award”, 101 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
    March 6, 2026
    79 अभ्यर्थियों के चयन के बाद 5 के स्थान पर रिव्यू सूची जारी, दस्तावेज सत्यापन हेतु 9 मार्च को बुलाया
    March 6, 2026
    विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं हों सुनिश्चित, सरकारी योजनाओं का हो प्रभावी क्रियान्वयन
    March 6, 2026
    सावधान- TRAI अधिकारी बनकर लूट रहे साइबर ठग: राजस्थान पुलिस ने जारी की बचने की गाइडलाइन
    March 6, 2026
    जेडीए ने दो स्थानों से हटाए अतिक्रमण
    March 6, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
    भारत की विरासत को संभाला रूमा देवी ने – पियूष गोयल
    October 20, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन
    January 28, 2026
    मावठ से हुई वसंत की शुरुआत: अलर्ट के बाद जयपुर समेत इन जिलों में झमाझम बारिश
    January 23, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    भव्यता, उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया घूमर महोत्सव
    November 20, 2025
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    मिस राजस्थान की आकान्शां चौधरी ने स्प्लिट्सविला से बनाई नई पहचान
    February 6, 2026
    लावण्या शर्मा बनी मिस एलीगेंट राजस्थान
    February 6, 2026
    अनंता मिस इंडिया ग्लैम 2026 के विजेताओं के लिए लाइव पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन
    February 6, 2026
    मिस ग्लोब इंडिया विनर जैस्मीन राणा मिस ग्लोब इंडिया के ऑफिशियल अनाउंसमेंट व प्रेसवार्ता के लिये पहुंची जयपुर
    January 21, 2026
    सनी देओल की बॉर्डर-2 ने रिलीज से पहले बनाया दबदबा
    January 20, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: वरुण, हार्दिक और बुमराह ने भारत को जिताई सीरीज़
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Sports > वरुण, हार्दिक और बुमराह ने भारत को जिताई सीरीज़
Sports

वरुण, हार्दिक और बुमराह ने भारत को जिताई सीरीज़

RMT network
Last updated: December 20, 2025 7:09 am
RMT network
Share
5 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। भारत ने अहमदाबाद में खेले गए पांचवें और आख़िरी T20I मुक़ाबले में साउथ अफ़्रीका को 30 रनों से हरा दिया और 3-1 से सीरीज़ अपने नाम कर ली है। T20 फ़ॉर्मेट में भारत ने लगातार आठवीं द्विपक्षीय सीरीज़ जीती है और अपने ही रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इस फ़ॉर्मेट में लगातार सबसे अधिक द्विपक्षीय 10 सीरीज़ जीत का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम है।
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत को अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने आक्रामक शुरूआत दिलाई थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए केवल 34 गेंद में 63 रनों की साझेदारी की थी। पावरप्ले के आख़िरी ओवर में भारत ने अभिषेक का विकेट गंवाया जिन्होंने 21 गेंद में 34 रन बनाए। सैमसन दूसरे छोर पर लगातार बड़े शॉट खेलते रहे और उन्होंने दूसरे विकेट के लिए तिलक वर्मा के साथ भी केवल 21 गेंद में ही 34 रन जोड़ दिए।
पारी के 10 में ओवर में जॉर्ज लिंडे की एक खूबसूरत ऑफ़ स्पिन गेंद पर सैमसन चूक गए और 22 गेंद में 37 रनों की पारी खेलने के बाद क्लीन बोल्ड हो गए। सैमसन की पारी में चार चौके और दो छक्के शामिल रहे। भारत ने अपना यह दूसरा विकेट 97 के स्कोर पर गंवाया। इसके बाद आए कप्तान सूर्यकुमार यादव एक बार फिर से कुछ ख़ास नहीं कर पाए और उनके बल्ले से केवल पांच रन ही निकले। 13 वें ओवर की पहली गेंद पर जब सूर्यकुमार आउट हुए तब भारत का स्कोर 115 रन था। इसके बाद हार्दिक पंड्या ने अचानक मैच का गियर बदल दिया। छक्के के साथ अपनी पहली ही गेंद पर खाता खोलने वाले हार्दिक ने देखते ही देखते केवल 16 गेंदों में अपना पचासा पूरा कर लिया। यह T20I में किसी भारतीय द्वारा लगाया गया दूसरा सबसे तेज़ अर्धशतक है। हार्दिक ने किसी भी गेंदबाज़ को नहीं छोड़ा और तिलक के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए केवल 44 गेंद में 105 रनों की साझेदारी कर डाली। इस साझेदारी ने भारत को एक विशाल स्कोर तक ले जाने का काम किया।
हार्दिक ने केवल 25 गेंद में 63 रन बनाए और उनकी पारी में पांच चौके तथा पांच छक्के शामिल रहे। तीन नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आए तिलक ने 42 गेंद में 73 रनों की बेहतरीन पारी खेली। तिलक ने केवल एक छक्का लगाया लेकिन उनकी पारी में 10 चौके शामिल रहे। लुंगी एन्गिडी ने अपने चार ओवर में केवल 29 रन ख़र्च किए लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। हालांकि वह इस मैच में साउथ अफ़्रीका के इकलौते गेंदबाज़ रहे जिनकी इकॉनमी 10 से कम की रही।
अहमदाबाद में किसी T20I मैच में बने दूसरे सबसे बड़े स्कोर का पीछा करने उतरी साउथ अफ़्रीका को क्विंटन डी कॉक ने आक्रामक शुरूआत दिलाई और अर्शदीप सिंह द्वारा फेंके गए पहले ओवर में चौकों की हैट्रिक लगाई और शुरुआत से ही अपने इरादे साफ़ कर दिए। डी कॉक ने जमकर आक्रमण किया और पारी के चौथे ओवर में ही अपनी टीम को 50 का आंकड़ा पार करा दिया। हालांकि दूसरे छोर पर रीज़ा हेंड्रिक्स संघर्ष कर रहे थे। पारी के सातवें ओवर में जब वह 12 गेंद में केवल 13 रन बना कर आउट हुए तब साउथ अफ़्रीका के खाते में 69 रन जुड़ चुके थे।
डी कॉक ने अपना आक्रमण जारी रखते हुए केवल 30 गेंद में T20I में अपना 18वां पचासा पूरा किया। इस बीच उन्हें डेवाल्ड ब्रेविस का साथ मिला और दोनों ने केवल 23 गेंद में 51 रनों की साझेदारी कर डाली। इस साझेदारी के दौरान भारतीय टीम दबाव में थी, लेकिन पारी का 11वां ओवर लेकर आए जसप्रीत बुमराह ने डी कॉक को अपनी ही गेंद पर कॉट एंड बोल्ड किया और इस खतरनाक साझेदारी का अंत किया। अगले ओवर की पहली गेंद पर ही हार्दिक ने ब्रेविस को चलता किया और दोनों सेट बल्लेबाज़ बाहर जा चुके थे। वरुण चक्रवर्ती ने इसके अगले ओवर में लगातार गेंद पर एडन मारक्रम और डॉनोवन फ़रेरा का विकेट लिया।
केवल 15 रनों के भीतर चार विकेट गंवाकर साउथ अफ़्रीका ने मैच पर से पकड़ खो दी। मार्को यानसन और जॉर्ज लिंडे ने कुछ बड़े शॉट्स लगाए, लेकिन इससे भारत की पक़ड़ को ढीली नहीं कर सके।

TAGGED:Sports

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article स्टेट GST की बड़ी कार्रवाई: माइनिंग रॉयल्टी ठेकेदारों पर शिकंजा: अंतर-विभागीय डेटा विश्लेषण से 300 करोड़ की कर चोरी उजागर
Next Article माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल घोषित, 12 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

फ़ाइनल में पहुंचा भारत, बेथेल का शतक गया बेकार
Sports
March 6, 2026
भारत के पावरफुल नारी ग्रुप और काली सुपारी द्वारा आयोजित “Influencer & Business Super Excellence Award”, 101 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
Jaipur
March 6, 2026
79 अभ्यर्थियों के चयन के बाद 5 के स्थान पर रिव्यू सूची जारी, दस्तावेज सत्यापन हेतु 9 मार्च को बुलाया
Jaipur
March 6, 2026
विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं हों सुनिश्चित, सरकारी योजनाओं का हो प्रभावी क्रियान्वयन
Jaipur
March 6, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

332185
Your IP Address : 216.73.216.111

You Might Also Like

DC ने LSG को 19 रनों से हराया, दोनों टीमों की प्लेऑफ़ में जाने की उम्मीदें हैं ज़िंदा
ICC की ताज़ा रैंकिंग में हार्दिक पंड्या बने नंबर-1 T20 ऑलराउंडर
किशन की 77 रनों की पारी ने भारत को सुपर-8 में पहुंचाया
क्रिकेट अब बेसबॉल में तब्‍दील हो रहा है- सैम करन
नवंबर में साउथ अफ़्रीका में चार टी20आई खेलने जाएगी भारतीय टीम’
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account