नई दिल्ली। डॉक्टर्स को भगवान का रूप कहा जाता है, क्योंकि वे हमारे जीवन की रक्षा करते हैं। अपनी जान की परवाह किए बिना, वे मरीजों के प्राण बचाने की कोशिश में जुटे रहे। घंटों पीपीई किट में पसीने में तर-बतर होकर भी उन्होंने अपने कर्तव्य को पूरा करने से मुंह नहीं मोड़ा।
डॉक्टर्स के योगदान और समाज में उनकी अहम भूमिका के बारे में लोगों को जागरूक करने और उनके प्रति सम्मान जाहिर करने के लिए भारत में हर साल 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। हमारी सेहत को दुरुस्त रखने के लिए अक्सर ही डॉक्टर्स हमें कई सारी बातें बताते रहते हैं। आप खुद को हेल्दी रखने के लिए अपनी रोजमर्रा की लाइफ में क्या कर सकते हैं, इस बारे में हमारे साथ कुछ टिप्स साझा किए, जो इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं।
इंटरमिटेंट फास्टिंग है मददगार
हेल्थ को बनाए रखने के लिए काफी जरूरी मानते हैं। इसलिए वे बताते हैं कि हफ्ते में तीन दिन 16 घंटे की इंटरमिटेंट फास्टिंग सेहत के लिए फायदेमंद हो सकती है। साथ ही, अच्छी हेल्थ के लिए डाइट पर फोकस करना भी जरूरी है। रोटी और चावल खाने से पहले बहुत सारी सब्जियां और दाल खानी चाहिए। इससे आपका पेट भरा रहता है और रिफाइन्ड कार्ब्स भी कम मात्रा में खाते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसके अलावा, खाने में चीनी की मात्रा को कम करना बहुत जरूरी है। अच्छा होगा अगर आप चीनी की जगह स्टीविया जैसे स्वीटनर का इस्तेमाल करें। इससे कई बीमारियों से बचने में मदद मिलती है।
योग को बनाएं जीवन का हिस्सा
रोजाना एक्सरसाइज करना काफी जरूरी होता है। साथ ही, हफ्ते में दिन योग करने से फिजिकल हेल्थ के साथ-साथ मेंटल हेल्थ को भी काफी फायदा मिलता है।, क्योंकि योग फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने के साथ-साथ तनाव कम करने में भी मदद करता है। एक्सरसाइज के साथ ही, पूरी नींद लेना भी काफी जरूरी होता है। इसलिए रोज रात में कम से कम 7-9 घंटों की नींद लेनी चाहिए। इससे सेहत अच्छी रहती है, मूड भी अच्छा रहता है और याददाश्त भी मजबूत होती है।
नियमित चेकअप है जरूरी
इनके अलावा, भरपूर मात्रा में पानी पीना, स्मोकिंग न करना और शराब न पीने से कई क्रॉनिक डिजीज से बचाव होता है। साथ ही, नियमित चेकअप से किसी भी बीमारी का शुरुआती स्टेज में पता लगाने में मदद मिलती है। इसलिए डॉक्टर्स समय-समय पर चेकअप और वैक्सीन लेने की सलाह देते हैं। इसलिए अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए जरूरी है कि डॉक्टर्स की बताई इन बातों पर आप जरूर ध्यान दें।
रोजाना एक्सरसाइज करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद
