जयपुर। रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु बान्द्रा टर्मिनस-अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल (01 ट्रिप) रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 09063, बान्द्रा टर्मिनस- अजमेर सुपरफास्ट स्पेशल रेल सेवा दिनांक 24.12.25 को (01 ट्रिप) बान्द्रा टर्मिनस से 12.15 बजे रवाना होकर अगले दिन 06.15 बजे अजमेर पहुॅचेगी।
इसी प्रकार गाडी संख्या 09064, अजमेर- बान्द्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल रेल सेवा दिनांक 25.12.25 को (01 ट्रिप) अजमेर से 11.40 बजे रवाना होकर अगले दिन 04.20 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, भरूच, वडोदरा, आणंद, नडियाद, साबरमती, महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, पीडवाडा, फालना, रानी, मारवाड जं., सोजत रोड व ब्यावर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस गाडी में 02 सैकण्ड एसी, 04 थर्ड एसी, 10 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 22 डिब्बें होगें।
यात्रियों की सुविधा हेतु बान्द्रा टर्मिनस-अजमेर- बान्द्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा का संचालन
