जयपुर। रेलवे द्वारा शीतकालीन अवकाश के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियो की सुविधा हेतु कुरूक्षेत्र-फुलेरा-कुरूक्षेत्र एवं फुलेरा-शकूरस्ती -फुलेरा स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 09711, कुरूक्षेत्र-फुलेरा स्पेषल रेलसेवा दिनांक 29.12.25 से 01.01.26 तक (04 ट्रिप) कुरूक्षेत्र से 23.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 08.30 बजे फुलेरा पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09712, फुलेरा-कुरूक्षेत्र स्पेषल रेलसेवा दिनांक 30.12.25 से 02.01.26 तक (04 ट्रिप) फुलेरा से 09.50 बजे रवाना होकर 20.00 बजे कुरूक्षेत्र पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में कैथल, नरवाना, जीन्द, रोहतक, अस्थल बोहर, झज्जर, रेवाडी, कुण्ड, अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कावंट, श्रीमाधोपुर, रींगस व रेनवाल स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 12 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 14 डिब्बे होगे।
गाडी संख्या 09713, फुलेरा-षकूरबस्ती स्पेशल रेलसेवा दिनांक 29.12.25 से 01.01.26 तक (04 ट्रिप) फुलेरा से 10.40 बजे रवाना होकर 16.30 बजे शकूरबस्ती पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09714, शकूरबस्ती-फुलेरा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 29.12.25 से 01.01.26 तक (04 ट्रिप) शकूरस्ती से 19.00 बजे रवाना होकर रात्रि 02.30 बजे फुलेरा पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में रेनवाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, डाबला, नारनौल, अटेली, कुण्ड, रेवाडी, गुडगॉव व दिल्ली कैंट स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 12 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 14 डिब्बे होगे।
यात्रियों की सुविधा हेतु 2 जोडी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन
