जयपुर। रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु जयपुर-गोमतीनगर (लखनऊ)-जयपुर रेलसेवा में 01 फर्स्ट मय सैकण्ड एसी डिब्बे की स्थाई बढोतरी की जा रही है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 19715/19716, जयपुर- गोमतीनगर (लखनऊ) -जयपुर रेलसेवा में जयपुर से दिनांक 21.03.25 से तथा गोमतीनगर (लखनऊ) से दिनांक 22.03.25 से 01 फर्स्ट मय सैकण्ड एसी श्रेणी डिब्बे की स्थाई बढोतरी की जा रही है।
इस बढोतरी के पश्चात् इस रेलसेवा में 01 फर्स्ट मय सैकण्ड एसी, 02 सैकण्ड एसी, 06 थर्ड एसी, 02 थर्ड एसी इकोनोमी, 05 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 01 पॉवरकार व 01 गार्ड डिब्बो सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।
यात्रियों की सुविधा हेतु जयपुर-गोमतीनगर-जयपुर रेलसेवा में बढाया 1 फर्स्ट मय सैकण्ड एसी डिब्बा
