जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण की गंगा विहार आवासीय योजना के सफल आवंटियों के दस्तावेजों का परीक्षण कर 17 व 18 जुलाई, 2025 को जेडीए के नागरिक सेवा केन्द्र में शिविर आयोजित कर 129 आवंटन सहमांगपत्र जारी किये गये।
जेडीए द्वारा यमुना विहार योजना (जोन-14) का कैम्प दिनांक 21 व 22 जुलाई, 2025 को आयोजित कर आवंटन सह मांग पत्र जारी किये जायेंगे। जयपुर विकास आयुक्त आनन्दी ने बताया कि गंगा विहार आवासीय योजना की लॉटरी दिनांक 02.07.2025 को निकाली गई थी। जिसमें सफल आवंटियों को आवंटन सहमांगपत्र जारी किये जाने हेतु दो दिवसीय शिविर प्रातः 10.00 बजे से नागरिक सेवा केन्द्र के हॉल में आयोजित किया गया। इस हेतु 17 व 18 जुलाई, 2025 को जेडीए के नागरिक सेवा केन्द्र में दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सफल आवंटियों द्वारा आवेदन प्रस्तुत करने पर 129 आवंटन सह मांग पत्र जारी किये गये।
जेडीसी ने बताया कि सफल आवंटियो द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजो की जांच जोन स्तर पर करवाई जाकर नागरिक सेवा केन्द्र में गंगा विहार योजना (जोन-13) का कैम्प दिनांक 17 व 18 जुलाई, 2025 को आयोजित कर आवंटन सह मांग पत्र जारी किये गये। साथ ही यमुना विहार योजना (जोन-14) का कैम्प दिनांक 21 व 22 जुलाई, 2025 को आयोजित कर आवंटन सह मांग पत्र जारी किये जायेंगे।
सफल आवंटी जेडीए वेबसाईट पर दस्तावेज आनलाईन (स्वयं/ई-मित्र के माध्यम से) अपलोड करने के उपरांत ही जविप्रा परिसर में आयोजित शिविर में मूल दस्तावेज परीक्षण हेतु प्रस्तुत करें। इसके पश्चात जेडीए द्वारा आयोजित शिविर में आवंटन सहमांगपत्र जारी किये जावेगें। उक्त योजना के समस्त सफल आवंटी आवेदन फॉर्म में अंकित विवरण अनुसार कैम्प तिथि को समस्त मूल दस्तावेज के साथ उपस्थित हो रहे है।
यमुना विहार योजना का शिविर 21 व 22 जुलाई को, शिविर में आवंटन सह मांग पत्र किये जायेंगे जारी
