पैनिक बटन से मिला रोडवेज में महिलाओं को सुरक्षित सफर
जयपुर। राजस्थान में सता परिवर्तन के साथ ही प्रदेश हर दिन विकास के नयें अध्याय लिख रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा प्रदेश में परिवहन व्यवस्था को और अधिक आधुनिक एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा भी मुख्यमंत्री के आधुनिक राजस्थान के विजन को धरातल पर उतार निरंतर तकनीकी उन्नति के साथ अपनी परिवहन सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
चूकि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का मानना है कि किसी भी प्रदेश में परिवहन व्यवस्था प्रदेश की आत्मा होती है, ऐसे में 342,239 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले हुए राजस्थान जैसे प्रदेश में यह महत्वता और अधिक बढ़ जाती है जहा एक गाँव से दूसरा गाँव, एक ज़िले से दूसरा ज़िला कोसों दूर स्थित है । ऐसे में 1 अक्टूबर 1950 को 8 आगरों और 421 वाहनों से शुरू हुए रोडवेज़ का सफर अब 8 जोन, 56 आगरों, 97 बस स्टैंड और 3708 बसों तक पहुँच गया है जिसके माध्यम से प्रतिदिन करीब 7 लाख लोगों को उनके गंतव्यों तक पहुँचाया जा रहा है
हाल ही रोडवेज बसों में लगाए जा रहे पैनिक बटन भी मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए करवाये जा रहें प्रयासों का ही एक हिस्सा है। अपातस्थिति में पैनिक बटन को 3 सैकेण्ड तक दबाये रखने पर बस की लोकेशन मय दिनांक और समय एवं वाहन संख्या के साथ संबंधित आगार के मुख्य प्रबंधक के पास एैप पर नोटिफिकेशन के माध्यम से मिल सकती है। बस में आपातस्थिति में संबंधित वाहन के परिचालक से वार्ता कर वस्तुस्थिति के आधार पर पुलिस को सुचना दी जाती है। इन पैनिक बटनों का उपयोग कर महिलाएं किसी भी आपातकालीन स्थिति से प्रबन्धन को अवगत कराने में सक्षम होगी।
प्रथम चरण में रोडवेज के 850 वाहनों में 10200 पैनिक बटन लगाये जा चुके है इससे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का रोडवेज बसों में महिलाओं के सुरक्षित सफर का सपना साकार हो रहा है। इसके साथ ही माननीय मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं को रोडवेज की सभी श्रेणी की बसों में 50 प्रतिशत छूट भी प्रदान की जा रही है जिससे प्रतिदिन प्रदेश की लाखों महिलाएं लाभांवित हो रही है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन से आधुनिक हो रही प्रदेश की परिवहन व्यवस्था
