पॉच बीघा सरकारी भूमि से हटाया अतिक्रमण
जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-8 में मालपुरा गेट चौराहा से सांगानेर रेल्वे स्टेशन से होते हुये दादाबाडी चौराहा तक करीब 02 कि.मी. एरिया तक 100 फीट सेक्टर रोड़ सीमा को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। जोन-10 में सुमेल योजना के पास जेडीए स्वामित्व की करीब 05 बीघा सरकारी भूमि को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
महानिरीक्षक पुलिस कैलाश चन्द्र विश्नोई ने बताया को जोन-08 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित मालपुरा गेट चौराहा से सांगानेर रेल्वे स्टेषन से होते हुये दादाबाडी चौराहा तक करीब 2 कि.मी. एरिया तक 100 फीट सेक्टर रोड़ सीमा पर करीब 125 स्थानों पर अस्थाई कब्जा-अतिक्रमण कर अत्यधिक लम्बाई में अवैध रूप से बनाये गये चबूतरें, सीढ़ियां, मुड्डियां, दीवार, लोहे के ऐंगल, टीनषेड, थडी, ठेलें, होर्डिंग, साईन बोर्ड, टेबल, कुर्सियां इत्यादि लगाकर किये गये अतिक्रमणों के संबंध में अतिक्रमणकर्ताओं को अतिक्रमण हटाने हेतु पाबंद किया गया परन्तु अतिक्रमणकर्ताओं द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाने पर नगर निगम ग्रेटर के साथ सामूहिक अभियान का आयोजन कर आज दिनांकः 16.06.2025 को जोन-08 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त कर हटवाया जाकर 100 फीट सेक्टर रोड़ सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। उक्त कार्यवाही मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन आदर्ष चौधरी, उपायुक्त जोन-08 उपेन्द्र शर्मा की उपस्थिति में सम्पादित की गई।
जेडीए द्वारा जोन-10 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित सुमेल योजना के पास जेडीए स्वामित्व की करीब 05 बीघा सरकारी भूमि पर कब्जा-अतिक्रमण कर पुनः अवैध रूप से भूमि को समतल कर मिट्टी की सडक बनाकर अवैध कब्जें-अतिक्रमण किये जाने की सूचना प्राप्त होने पर आज उपायुक्त जोन-10 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त कर हटवाया जाकर सरकारी भूमि को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
उक्त कार्यवाहियां मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन आदर्ष चौधरी के पर्यवेक्षण में उपनियंत्रक प्रवर्तन-प्रथम, द्वितीय, प्रवर्तन अधिकारी जोन-08, 11, 10 पुलिस आयुक्तालय जयपुर शहर से प्राप्त अतिरिक्त पुलिस बल, स्थानीय पुलिस थाना मालपुरा गेट का जाप्ता, नगर निगम ग्रेटर का जाप्ता तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई। प्रवर्तन प्रकोष्ठ जविप्रा द्वारा वर्ष 2024 में 817 बीघा सरकारी भूमि व वर्ष 2025 में 445 बीघा आज तक कुल 1262 बीघा सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया जा चुका है।
मालपुरा गेट चौराहा से सांगानेर रेल्वे स्टेशन से होते हुये दादाबाडी चौराहा तक करीब 2 कि.मी. एरिया तक 100 फीट सेक्टर रोड़ सीमा को किया अतिक्रमण मुक्त
