जयपुर। नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ॰ सौम्या गुर्जर की अध्यक्षता में नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय में सांगानेर जोन के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यो, सड़कों की मरम्मत, जल भराव की समस्या, निगम योजनाओं की प्रगति एवं साधारण सभा एवं कार्यकारिणी समिति के निर्णयों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सांगानेर जोन के समस्त पार्षदगण, उपायुक्त आयोजना, उपायुक्त उद्यान, उपायुक्त सतर्कता, अधीक्षण अभियंता सहित समस्त जोन एवं मुख्यालय अधिशाषी अभियन्ता मौजूद रहे।
महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने बैठक में विकास कार्यो की गति को तीव्र किया जाए, क्षेत्रीय जल भराव की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए, सड़कों की मरम्मत एवं नालों की सफाई कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण किया जाए, आमजन की समस्याओं का निस्तारण तत्काल प्रभाव से किया जाए ताकि नागरिकों को राहत मिल सके और नगरीय सेवाओं की गुणवत्ता बेहतर हो।
महापौर ने निर्देश दिये कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने पारदर्शिता एवं जबाबदेही को सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। नगर निगम ग्रेटर जयपुर जनहित में निरंतर प्रतिबद्ध है और विकास कार्यों को धरातल पर लाने हेतु ठोस कदम उठा रहा है।
महापौर ने अधिकारियों को तय समय में कार्य पूरा करने के निर्देश दिये
