नई दिल्ली। साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री कीर्ति सुरेश के घर जल्द शहनाई बजने वाली है। अपनी फिल्मों के अलावा निजी जीवन को लेकर चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस सात फेरे लेकर पिया के घर जाने के लिए तैयार हैं।
बता दें कि टालीवुड की सुपरस्टार कीर्ति सुरेश ने कल्कि 2898 एडी में रोबोट बुज्जी को अपनी आवाज दी थी। इसके अलावा वो वरुण धवन की बेबी जॉन में भी नजर आएंगी। यह उनका बॉलीवुड डेब्यू भी होगा। बेबी जॉन तमिल ब्लॉकबस्टर थेरी से प्रेरित है। इस फिल्म में वरुण धवन काफी दमदार लुक में नजर आने वाले हैं। कीर्ति सुरेश को आखिरी बार सुमन कुमार द्वारा निर्देशित तमिल फिल्म रघु थाथा में देखा गया था। फिल्म क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर को रिलीज होगी।
एक रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेत्री 11 और 12 दिसंबर को गोवा में एक इंटीमेट वेडिंग करने वाली हैं। कीर्ती अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड एंटनी थैटिल से गोवा में ब्याह रचाएंगी। कीर्ती और एंटनी 15 साल से रिलेशनशिप में हैं। दोनों कॉलेज के दिनों से साथ हैं। जब एक्ट्रेस हाई स्कूल में थीं तब एंटनी उस समय कोच्चि में गेजुएशन की पढ़ाई कर रहा थे। कपल ने अपने रिलेशनशिप को लेकर एक लो-प्रोफाइल मेंटेन कर रखी है। इसी के मुताबिक शादी समारोह में भी बहुत कम गेस्ट आएंगे। कपल बहुत जल्द अपने रिश्ते की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर सकता है।
बेबी जॉन में नजर आएंगी साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस कीर्ति
