जयपुर। नगरीय विकास विभाग एवं स्वायत्त शासन विभाग द्वारा राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024 (09 से 11 दिसम्बर) को पूर्ण रूपेण सफल बनाने हेतु प्रमुख शासन सचिव- एलएसजी राजेश यादव एवं प्रमुख शासन सचिव – यूडीएच वैभव गालरिया के नेतृत्व में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के रूट का जेडीए, आरएचबी, नगर निगम गेटर/हैरिटेज अधिकारियों के साथ संयुक्त दौरा किया गया।
दौरे के दौरान जयपुर विकास आयुक्त आनन्दी, नगर निगम ग्रेटर आयुक्त रूकमणी रियार, जेडीए सचिव निशांत जैन, राजस्थान आवासन मण्डल आयुक्त रश्मि शर्मा, रीको आयुक्त आकाश तोमर, जेडीए वन संरक्षक मोनाली सेन, मुख्य अभियंता यूडीएच अशोक चौधरी, जेडीए निदेशक अभियंात्रिकी अजय गर्ग एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
जिसका रूट जेईसीसी-सीतापुरा, होटल मेरियट, जवाहर सर्किल, एयरपोर्ट टर्मिनल-2, स्टेट हैंगर, र्क्लाक आमेर, जेडीए सर्किल, रामबाग सर्किल, अंबेडकर सर्किल, स्टेच्यू सर्किल, रामनिवास बाग, अजमेरी गेट, न्यू गेट, सांगानेरी गेट, बडी चौपड, जलमहल, आमेर तक रहा।
जेईसीसी-सीतापुरा से दौरा प्रारम्भ किया, प्रमुख शासन सचिव-यूडीएच ने रीको अधिकारियों को जेईसीसी-सीतापुरा के आसपास सौंदर्यीकरण करने के निर्देश दिये। टोंक रोड पर इंडिया गेट के पास स्थित कॉर्नर भूखण्ड की साफ-सफाई एवं आसपास के अस्थाई अतिक्रमणों को हटाया जाकर सौंदर्यीकरण करने हेतु रीको को निर्देश दिये।
राजस्थान आवासन मण्डल क्षेत्र में आरएचबी के अधिकारयों को मीडियन, सडक मरम्मत, साफ-सफाई, फुटपाथ मरम्मतीकरण इत्यादि कार्य करने के निर्देश दिये। मीडियन में रखे हुए गमलों (पोट्स) के रख-रखाव हेतु नगर निगम ग्रेटर/हैरिटेज के अधिकारियों को निर्देश दिये। इसके साथ ही अभियान चलाकर नगर निगम ग्रेटर द्वारा अपने क्षेत्र में साफ-सफाई करवायी जाने के निर्देश दिये।
हल्दीघाटी गेट के पास स्थित आईलैण्ड को विकसित करने हेतु उद्यानिकी शाखा जेडीए को निर्देश दिये गये। इंडिया गेट से जवाहर सर्किल तक टोंक रोड मीडियन पर चम्पा/अन्य प्रजाति के पौधें लगाये गये है, इसकी सराहना की। उन्होंने टोंक रोड पर मीडियन में पौधों के गेप कम करने हेतु चम्पा/अन्य प्रजातियों के बडे पौधे लगाने हेतु उद्यानिकी शाखा जेडीए को निर्देश दिये गये।
आश्रम मार्ग पर होटल मेरियेट के पास स्थित खाली भूखण्ड की साफ-सफाई हेतु जेडीए को निर्देश दिये। साथ ही जवाहर सर्किल के चारों ओर एक माह में सौंदर्यीकरण करने हेतु वन संरक्षक जेडीए को निर्देश दिये। जेडीए अधिकारियों द्वारा बताया गया एयरपोर्ट की समस्त दीवारों पर पेंट कर दिया गया है, जिसमें शेष सौंदर्यीकरण कार्य को शीघ्र पूर्ण कर लिया जायेगा। इसके साथ ही राईजिंग राजस्थान रूट में आने वाली समस्त दीवारों की मरम्मत करने एवं नवीन बनाने के पश्चात् ही पेंट करने के निर्देश दिये।
बजाज नगर तिराहा पर स्थित आईलैण्ड के आसपास क्षेत्र को सौंदर्यीकरण एवं रखरखाव करने के निर्देश दिये। प्रमुख शासन सचिव-एलएसजी एवं प्रमुख शासन सचिव-यूडीएच द्वारा टोंक रोड पर लाईट्स पोल्स पर हैंगिंग पोट्स के रखरखाव करने हेतु जेडीए को निर्देशित किया गया।
रामनिवास बाग में चूहों की रोकथाम हेतु नियमित साफ-सफाई रखने के निर्देश दिये
प्रमुख शासन सचिव-एलएसजी ने अजमेरी गेट से सांगानेरी गेट तक मीडियन के रखरखाव एवं सौंदर्यीकरण करने हेतु नगर निगम हैरिटेज को निर्देश दिये। इसके साथ ही अस्थाई अतिक्रमणों को हटवाने के निर्देश भी दिये। जौहरी बाजार में दुकानों/अन्य संस्थानों द्वारा अपने संस्थान/दुकान के नाम समानरूप (व्हाईट बैकग्राउण्ड पर ब्लेक कलर) से अंकित किये जाने के निर्देश दिये।
उन्होंने दीपावली पश्चात् अवांछित रूप से लटक रहे तारों (केबल वॉयर) का हटवानेे के निर्देश दिये। जौहरी बाजार स्थित पार्किंग को सुव्यवस्थित रूप से संचालित करने के निर्देश दिये। उन्होंने नगर निगम हैरिटेज द्वारा आम सूचना जारी कर जौहरी बाजार एवं अन्य बाजारों के व्यापार मण्डल/आमजन से स्वयं के संस्थान/मकानों/दुकानों के फसाड को पिंकसिटी हैरिटेज लुक में रिपेयर करवाने एवं अवैध निर्माण रोकने हेतु अपील करने के निर्देश दिये। इसकी अवमानना करने पर संबंधित को नोटिस जारी किये जायेंगे।
हवामहल के सामने हो रहे अवैध निर्माण की रोकथाम हेतु संबंधित को नोटिस जारी कर अवैध निर्माण रूकवाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही हवामहल को गणमान्य एवं देशी-विदेशी पर्यटक भारी संख्या में देखने आते है, इस हेतु एक फोटो शूट पोईन्ट (सेल्फी पोईन्ट) विकसित करने के निर्देश दिये।
फुटपाथ पर स्थित टेलीकॉम बॉक्सेज को सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिये। उन्होंने राईजिंग राजस्थान के रूट की संयुक्त वीडियोग्राफी करने के निर्देश दिये, जिससे प्रभावी मॉनिटरिंग संभव होगी। उन्होंने मीडियन में पौंधो मेें पानी डालते समय क्षतिग्रस्त होने से बचाने हेतु पानी व्यवस्थित रूप से डालने के निर्देश दिये। आमेर फोर्ट का फसाड अतिवर्षा से काला पड गया है, जिसे पेंट करवाने हेतु निदेशक-पुरातत्व विभाग को निर्देश दिये। इसके साथ ही मावठा के पास हो रहे अतिक्रमण को हटवाने हेतु संबंधित को निर्देश दिये।
प्रमुख शासन सचिव-एलएसजी एवं प्रमुख शासन सचिव-यूडीएच द्वारा राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट रूट का किया दौरा
