By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    राज्य सरकार की जनहितकारी पहल: जेडीए अब रिक्त भूखंडों और स्थानों को देगा अल्पावधि किराये पर
    March 7, 2026
    उद्योगपति सुदेश शर्मा को जन्मदिवस पर दी बधाई
    March 7, 2026
    भारत के पावरफुल नारी ग्रुप और काली सुपारी द्वारा आयोजित “Influencer & Business Super Excellence Award”, 101 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
    March 6, 2026
    79 अभ्यर्थियों के चयन के बाद 5 के स्थान पर रिव्यू सूची जारी, दस्तावेज सत्यापन हेतु 9 मार्च को बुलाया
    March 6, 2026
    विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं हों सुनिश्चित, सरकारी योजनाओं का हो प्रभावी क्रियान्वयन
    March 6, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
    भारत की विरासत को संभाला रूमा देवी ने – पियूष गोयल
    October 20, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन
    January 28, 2026
    मावठ से हुई वसंत की शुरुआत: अलर्ट के बाद जयपुर समेत इन जिलों में झमाझम बारिश
    January 23, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    भव्यता, उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया घूमर महोत्सव
    November 20, 2025
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    मिस राजस्थान की आकान्शां चौधरी ने स्प्लिट्सविला से बनाई नई पहचान
    February 6, 2026
    लावण्या शर्मा बनी मिस एलीगेंट राजस्थान
    February 6, 2026
    अनंता मिस इंडिया ग्लैम 2026 के विजेताओं के लिए लाइव पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन
    February 6, 2026
    मिस ग्लोब इंडिया विनर जैस्मीन राणा मिस ग्लोब इंडिया के ऑफिशियल अनाउंसमेंट व प्रेसवार्ता के लिये पहुंची जयपुर
    January 21, 2026
    सनी देओल की बॉर्डर-2 ने रिलीज से पहले बनाया दबदबा
    January 20, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: पर्यटन हब के रूप में विकसित होगा भरतपुर, बजट घोषणाओं को लागू कर रही राज्य सरकार – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > पर्यटन हब के रूप में विकसित होगा भरतपुर, बजट घोषणाओं को लागू कर रही राज्य सरकार – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Jaipur

पर्यटन हब के रूप में विकसित होगा भरतपुर, बजट घोषणाओं को लागू कर रही राज्य सरकार – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

RMT network
Last updated: January 23, 2025 6:18 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भरतपुर में ऐतिहासिक, धार्मिक एवं प्राकृतिक पर्यटन की संभावनाओं को ध्यान में रखकर सौन्दर्यकरण एवं सुव्यवस्थित विकास कार्य करवाये जा रहे हैं ताकि भरतपुर को पर्यटन स्थल के हब के रूप में विकसित किया जा सके। उन्होंने कहा कि इसी दिशा में हमारी सरकार ने पहले बजट में भरतपुर के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की।
शर्मा मुख्यमंत्री निवास पर भरतपुर की बजट घोषणाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लगभग सभी बजट घोषणाओं से संबंधित भूमि आवंटन के कार्य किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि भूमि आवंटन के बाद आगे की प्रक्रिया में तेजी लाएं ताकि इन विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जा सके। उन्होंने बजट घोषणाओं की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए धरातल पर शीघ्र मूर्तरूप देने के निर्देश दिये।
अधिकतम बजट घोषणाओं में भूमि आवंटन का कार्य पूर्ण –
मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट घोषणा की अनुपालना में भरतपुर से शुरूआत करते हुए प्रदेश में पहली बार सभी कार्यालयों को एक स्थान पर लाने के लिये कर्मशिला भवन का नवाचार किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए भूमि आवंटन किया जा चुका है तथा शेष कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाए। साथ ही, उन्होंने जनाना अस्पताल को पुराने शहर से बाहर शिफ्ट करने, पशु चिकित्सालय एवं वेटरनरी कॉलेज को अन्यत्र शिफ्ट करने तथा विज्ञान केन्द्र की स्थापना की प्रगति की समीक्षा की।
बजट में आमजन को सुलभ सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए की घोषणाएं –
शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने बजट में आमजन को सुलभ सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए घोषणाएं की हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि बजट घोषणाओं में शामिल हीरादास-कुम्हेर गेट फ्लाई ओवर, काली बगीची-आरबीएम अस्पताल फ्लाई ओवर निर्माण जल्द किया जाए। उन्होंने भरतपुर एवं डीग जिले की सड़क निर्माण से संबंधित बजट घोषणाओं की प्रगति की भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि भरतपुर जिले में स्वीकृत जीएसएस निर्माण के समस्त कार्य जल्द पूरा किया जाए। साथ ही, शहर में बिजली तारों को भूमिगत करने का कार्य को गति दी जाए। उन्होंने रूपवास, नदबई एवं कामां में बस स्टैण्ड के निर्माण कार्यों, भरतपुर में मास्टर आदित्येन्द्र एवं बदनसिंह विद्यालयों में करवाये जाने वाले विकास कार्यों को चिन्हित कर इनके सौन्दर्यकरण एवं पार्किंग कार्यों की समीक्षा भी की।
गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित हो विरासत का रखरखाव व संरक्षण –
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी विरासत का रखरखाव व संरक्षण गुणवत्ता के साथ हो, इसके लिये पर्यटन महत्व के कार्यों को समय पर पूरा करायें। उन्होंने निर्देश दिए कि गिर्राज कैनाल, भरतपुर का पुनरोद्धार एवं सौन्दर्यकरण तथा सुजानगंगा के रिवाईवल हेतु डीपीआर कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए। साथ ही, उन्होंने गोविन्द स्वामी पेनोरमा (अटारी), गोकुला जाट पेनोरमा, राजा खेमकरण पेनोरमा के निर्माण से संबंधित निविदा कार्य को पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। शर्मा ने कहा कि वैर के सफेद महल, प्रताप फुलवारी एवं प्रताप नहर सहित किले की मरम्मत एवं सौन्दर्यकरण, भरतपुर किले के आस-पास क्षेत्र में सौन्दर्यकरण एवं उन्नयन कार्य शुरू किए गए हैं। इनको गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए।
बैठक में पूंछरी का लौठा, गिरिराज जी व भरतपुर शहर के विकास की कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण दिया गया। भरतपुर के जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, होटल, खनन, ऑटोमोबाइल व्यवसायियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विभिन्न बिंदुओं पर अपने सुझाव साझा किए।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article विद्याधर नगर जोन में हुई जनसुनवाई: जन समस्याओं को तत्काल निस्तारण करने के दिये निर्देश
Next Article यातायात अधिनियमों की पालना में सख्ती से आएगी सड़क दुर्घटनाओं में कमी- एडीजी ट्रैफिक

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

राज्य सरकार की जनहितकारी पहल: जेडीए अब रिक्त भूखंडों और स्थानों को देगा अल्पावधि किराये पर
Jaipur
March 7, 2026
E-Paper_(07-03-2026)
E-Paper
March 7, 2026
उद्योगपति सुदेश शर्मा को जन्मदिवस पर दी बधाई
Jaipur
March 7, 2026
फ़ाइनल में पहुंचा भारत, बेथेल का शतक गया बेकार
Sports
March 6, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

332313
Your IP Address : 216.73.216.111

You Might Also Like

नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ॰ सौम्या गुर्जर ने हिंगोनिया गौशाला का किया औचक निरीक्षण
किड्स फैशन फेस्टिवल सीजन 2 का हुआ आयोजन, किड्स की नटखट अदाओं से मोहा मन
तीन नए आपराधिक कानून 21वीं सदी के सबसे बड़े रिफॉर्म्स, दण्ड के स्थान पर न्याय से प्रेरित हैं कानून- केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष के बीच हुआ एमओयू
सांचौर में मादक पदार्थों के धंधे में लिप्त दो तस्कर भाइयों की संपत्ति की फ्रीज
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account