जयपुर। नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ॰ सौम्या गुर्जर द्वारा हुई बैठक में दिये गये निर्देश में अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता द्वारा दो दिवस में नगर निगम ग्रेटर क्षेत्राधिकार में स्थित निगम की सड़कों पर हो रहे 311 गड्ढों की मरम्मत की गई।
महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने बताया कि नगर निगम ग्रेटर क्षेत्राधिकार में स्थित निगम की सड़कों पर हो रहे गड्ढों को तीन दिवस के अंदर मरम्मत कराने के निर्देश दिए थे जिससे बुधवार को नगर निगम ग्रेटर क्षेत्राधिकार में 311 गडढों को भरवाया गया साथ ही दो दिवस तक लगातार सभी अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता फील्ड में रहें व स्थितियों का जायज़ा लेकर सड़कों में मिलने वाले गड्ढों को तत्काल मरम्मत करवाया गया।
महापौर ने बताया कि दो दिवस में मुरलीपुरा जोन में 32, विद्याधर नगर जोन में 24, झोटवाड़ा जोन में 62, मानसरोवर जोन में 60, सांगानेर जोन में 30, जगतपुरा जोन में 25 एवं मालवीय नगर जोन में 78 गड्डें की मरम्मत की गई। आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने मानसून में कोई दुर्घटना ना हो इसको लेकर अधिशाषी अभियन्ताओं, सहायक अभियंताओं, कनिष्ठ अभियंतों को गडढों की मरम्मत करने के भी निर्देश दिये।
नगर निगम ग्रेटर मानसून को लेकर अलर्ट मोड़ पर: दो दिवस में 311 गडढों की मरम्मत
