ओ.टी.एस. चौराहा से फ्लाई ओवर भास्कर पुलिया के नीचे से ओझा जी का बाग से गांधीनगर मोड़ टोंक तक सड़क सीमा को कराया अतिक्रमण मुक्त
जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-2 में आकेड़ा डूंगर में जेडीए स्वामित्व की करीब 1.5 बीघा बेषकीमती सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया। जोन-10 में ईकोलोजिकल जोन में जेडीए स्वामित्व की बेषकीमती सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। जोन-01 में नगर निगम के साथ सामूहिक अभियान के तहत ओ.टी.एस. चौराहा से फ्लाई ओवर भास्कर पुलिया के नीचे से ओझा जी का बाग से गांधीनगर मोड़ टोंक रोड़ तक दोनो तरफ रोड़ सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। जोन-13 में गैर अनुमोदित योजना जगदम्बा विहार विस्तार के भूखण्ड संख्या 38 में जेडीए की बिना अनुमति एवं स्वीकृति के बने 02 मंजिला अवैध निर्माण की पुख्ता सीलिंग की कार्यवाही की गई।
उप महानिरीक्षक पुलिस, राहुल कोटोकी ने बताया कि जोन-02 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम आकेड़ा डूंगर, तहसील आमेर, जिला जयपुर के खसरा नं. 1006 मुख्य रोड़ के पास में जेडीए स्वामित्व की करीब 1.5 बीघा बेषकीमती सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर पत्थर पट्टियों की टाल, बांस तम्बू की झुग्गी-झोपडी, काउण्टर, कुर्सियां इत्यादि लगाकर अतिक्रमण किये जाने की सूचना प्राप्त होने पर किये गये अतिक्रमणों को उप महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देषन में प्रवर्तन अधिकारी जोन-02 की मौजूदगी में आज जोन-02 के राजस्व, तकनीकी स्टॉफ पटवारी की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त कर हटवाया जाकर बेषकीमती सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। उक्त अतिक्रमण मुक्त भूमि की अनुमानित कीमती करीब 08 करोड़ रूपये है।
जोन-10 के क्षेत्राधिकार ईकोलोजिकल जोन में अवस्थित जामडोली, देवी रतन होटल के सामने, जिला जयपुर के खसरा नं. 504/2 में जेडीए स्वामित्व की बेषकीमती सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बनाई गई बाउण्ड्रीवाल, कोठरी, नींव का निर्माण कर अतिक्रमण किये जाने की सूचना प्राप्त होने पर किये गये अतिक्रमणों को उप महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देषन में आज जोन-10 के राजस्व, तकनीकी स्टॉफ पटवारी की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त कर हटवाया जाकर बेषकीमती सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
जोन-01 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ओ.टी.एस. चौराहा से फ्लाई ओवर भास्कर पुलिया के नीचे से ओझा जी का बाग से गांधीनगर मोड़ टोंक रोड़ तक दोनो तरफ रोड़ सीमा पर करीब 110 स्थानों पर अत्याधिक लम्बाई में बने चबूतरे, बाउण्ड्रीवाल, लगाये गये लोहे के ऐंगल, टीनषेड,थडियां, ठेले, होर्डिंग, साईन बोर्ड इत्यादि लगाकर किये गये अतिक्रमणों को नगर निगम के साथ सामुहिक अभियान के तहत श्रीमान् उप महानिरीक्षक श्री राहुल कोटोकी के निर्देषन में आज जोन-01 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से हटवाया जाकर रोड़ सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। नगर निगम के जाप्तें के द्वारा 03 ट्रक ट्रोली भरकर सामान जप्त किया गया।
जोन-13 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम जुगलपुरा, दिल्ली रोड़, निम्स अस्पताल के सामने, जिला जयपुर गैर अनुमोदित जगदम्बा विहार विस्तार के भूखण्ड संख्या 38 में जेडीए की बिना अनुमति एवं स्वीकृति के अवैध निर्माण किये जाने पर पर निर्माणकर्ता को धारा 32, 33 जेडीए एक्ट के तहत नोटिस जारी कर अवैध निर्माण हटाने हेतु पाबंद किया गया था। परन्तु निर्माणकर्ता द्वारा अवैध निर्माण नहीं हटाने पर सक्षम स्तर से स्वीकृति प्राप्त कर धारा 34 (क) का नोटिस जारी कर श्रीमान् उप महानिरीक्षक श्री राहुल कोटोकी के निर्देषन में प्रवर्तन अधिकारी जोन-13 की मौजूदगी में आज उक्त 02 मंजिला अवैध निर्माण के प्रवेष द्वारों, खिडकियों, गेटों को इंजीनियरिंग शाखा की मदद से ईटों की दीवारों से चुनवाकर ताला सील चपडी लगाकर नियमानुसार पुख्ता सीलिंग की कार्यवाही की गई।
उक्त कार्यवाहियां मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन षिल्पा चौधरी के पर्यवेक्षण में उपनियंत्रक प्रवर्तन-प्रथम, तृतीय, प्रवर्तन अधिकारी जोन-02. 10, 01, 13 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।
दो स्थानों से सरकारी भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त
