जयपुर। जयपुर मेट्रो राष्ट्रीय पर्वों, त्यौहारों एवं उत्सवों के दिनो में भी जनता के प्रति अपना सामाजिक सरोकार पूरी तरह निभाता रहा है। इसी कड़ी में आगामी दीपावली सीजन पर दिनांक 18.10.2025 से 21.10.2025 तक जयपुर मेट्रो ट्रेन के फेरों की संख्या वर्तमान संख्या से बढ़ाकर 208 कर दी गई हैं।
दीपावली को लेकर परकोटे में 17.10.2025 से 21.10.2025 अक्टूबर तक मुख्य बाजारों में रोशनी की सजावट को देखने के लिए काफी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक एवं शहरवासियों के आगमन को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया हैं। शहर में इस दौरान सिटी/मिनी बसों एवं ई-रिक्शा इत्यादि का प्रवेश भी वर्जित रहेगा।
अतः जयपुर मेट्रो प्रशासन द्वारा शहरवासियों की सुविधा हेतु जयपुर मेट्रो का संचालन फेरों की संख्या बढ़ाते हुए अन्तिम मेट्रो ट्रेन का संचालन मानसरोवर एवं बड़ी चौपड़ मेट्रो स्टेशन से रात्रि 11:20 तक किये जाने का भी निर्णय लिया गया हैं। जयपुर मेट्रो के अध्यक्ष एवं प्रबन्धक निदेशक वैभव गालरिया ने मेट्रो प्रशासन की और से जयपुरवासियों तथा मेट्रो यात्रियों को दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित की और बताया कि मेट्रो यात्री दिनांक 18.10.2025 से 21.10.2025 तक मेट्रो संचालन की इस व्यवस्था का लाभ उठा पाएंगे।
दीपावली पर आज से 21 अक्टूबर तक मेट्रो ट्रेन के समय एवं फेरो में बढ़ोतरी
