जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-12 में ग्राम नारी का बास में करीब 06 बीघा सरकारी भूमि एवं कालवाड़ रोड़ चम्पापुरा में निजी खोतदारी करीब 04 बीघा कृषि भूमि पर नवीन अवैध कॉलोनी को पूर्णतः ध्वस्त तथा निवारू रोड़ बालाजी हॉस्पिटल के पास सेक्टर रोड़ आ रही करीब 03 बीघा भूमि पर नवीन अवैध कॉलोनी को पूर्णतः ध्वस्त किया गया। जोन-5ए में त्रिवेणी नगर के पास ब्रिस्टल विहार योजना के पास द्रव्यवती नदी की सरकारी भूमि को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन महेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि जोन-12 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम नारी का बास सुषांत अंसल योजना एच एक्स ब्लॉक के पिदे जेडीए स्वामित्व की करीब 06 बीघा बेषकीमती सरकारी भूमि पर कब्जा-अतिक्रमण कर अवैध रूप बनाई गई बाउण्ड्रीवाल, टीनषेडनुमा कोठरी, झुग्गी-झोपड़ी तिरपाल, छप्पर पोष, झाडियां इत्यादि आदि लगाकर किये गये कब्जा-अतिक्रमणों को आज जोन-12 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त कर हटवाया जाकर जेडीए स्वामित्व की सरकारी भूमि को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
जेडीए द्वारा जोन-12 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित कालवाड़ रोड़ ग्राम चम्पापुरा, जिला जयपुर में करीब 04 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर विगत दिवसों में मौका पाकर रातों-रात बनाई गयी मिट्टी-ग्रेबल सडकें, बाउण्ड्रीवाल, व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होते ही प्रारंभिक स्तर पर ही जोन-12 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।
जेडीए द्वारा जोन-12 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित निवारू रोड़ बालाजी हॉस्पिटल के पास जिला जयपुर करीब 03 बीघा भूमि सेक्टर रोड़ में आ रही भूमि पर बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर विगत दिवसों में मौका पाकर रातों-रात बनाई गयी मिट्टी-ग्रेबल सडकें, बाउण्ड्रीवाल, व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होते ही प्रारंभिक स्तर पर ही जोन-12 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया। उक्त कार्यवाहियां उप नियंत्रक प्रवर्तन-द्वितीय, प्रवर्तन अधिकारी जोन-12, 03 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।
इसी प्रकार जोन-05ए के क्षेत्राधिकार में अवस्थित त्रिवेणी नगर के पास ब्रिस्टल विहार योजना के भू-स्वामियों द्वारा द्रव्यवती नदी की भूमि पर करीब 10 फीट कवर कब्जा-अतिक्रमण कर बनाई गई चारदिवारी, बाउण्ड्रीवाल, चबुतरा, लकड़ी की टाटियां, टीनषेड़ लगाकर किये गये अवैध कब्जा-अतिक्रमण को आज जोन-05 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर द्रव्यवती नदी की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। उक्त कार्यवाही प्रवर्तन अधिकारी जोन-05ए तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।
तेरह बीघा भूमि पर बसाई गई अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त
