पॉच बीघा भूमि पर दो अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त
जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-13 में सीकर रोड़ पर न्यू ट्रांसपोर्ट नगर योजना की करीब 07 बीघा सरकारी भूमि को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। जोन-10 में निजी खातेदारी की करीब 02 बीघा कृषि भूमि पर नवीन अवैध कॉलोनी को पूर्णतः ध्वस्त एवं जोन-14 में निजी खातेदारी की करीब 03 बीघा कृषि भूमि पर नवीन अवैध कॉलोनी का पूर्णतः ध्वस्त किया गया।
महानिरीक्षक पुलिस कैलाश चन्द्र विश्नोई ने बताया को जोन-13 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित सीकर रोड़ पर न्यू ट्रांसपोर्ट नगर योजना की करीब 07 बीघा सरकारी भूमि पर कब्जा-अतिक्रमण कर अवैध रूप से बाउण्ड्रीवाल बनाकर, सीमेन्ट के पिल्लर गाड़कर, तारबंदी कर, झाडियां डालकर अवैध कब्जें-अतिक्रमण किये जाने की सूचना प्राप्त होने पर आज उपायुक्त जोन-13 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त कर हटवाया जाकर सरकारी भूमि को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
जोन-10 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित नाई की थडी, भोपा की ढाणी जिला जयपुर में करीब 02 बीघा कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर ‘‘रोलैक्स सिटी ’’ के नाम से बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सडके व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर आज जोन-10 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया। जोन-14 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम षिकारपुरा विल फ्रेन्ड स्कूल के पास जिला जयपुर में करीब 03 बीघा कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सडक,े बाउण्ड्रीवाल, ट्रीगार्ड व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर आज जोन-14 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।
उक्त कार्यवाहियां मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन आदर्ष चौधरी के पर्यवेक्षण में उपनियंत्रक प्रवर्तन-द्वितीय, चतुर्थ, प्रवर्तन अधिकारी जोन-13, 10, 14 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।
प्रवर्तन प्रकोष्ठ जविप्रा द्वारा वर्ष 2024 में 817 बीघा सरकारी भूमि व वर्ष 2025 में 468 बीघा आज तक कुल 1285 बीघा सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया जा चुका है एवं वर्ष 2024 में 383 व वर्ष 2025 में 192 आज तक कुल 575 नवीन अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयासों को विफल किया गया।
जोन-13 में सीकर रोड़ पर न्यू ट्रांसपोर्ट नगर योजना की करीब 7 बीघा सरकारी भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त
